विरोधियों की इस तरह हत्या करवाता था राम रहीम, चेले ने किया खुलासा

बाबा राम रहीम के एक अनुयायी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अनुयायी ने बताया कि राम रहीम अपने खिलाफ जाने वालों की हत्या करवा देता था। फिर उनकी लाश को जमीन में गाड़कर उसके ऊपर पेड़ लगता था।

बरेली। सिरसा नाम लेते ही बलात्कारी बाबा राम रहीम का नाम जहन में गूंजने लगता है। सिरसा में ड्राइवरी कर रहे बाबा राम रहीम के अनुयायी ने बरेली पहुंच कर बाबा की कई करतूतों से पर्दा उठाया है। अनुयायी ने बताया कि बाबा अपने खिलाफ जाने वालों को मरवा कर जमीन में गाड़कर उनके ऊपर पेड़ लगा देता है। बाबा की करतूतों के खुलासे से आहत अनुयायी ने राम रहीम को फांसी देने की सिफारिश की है।

राम रहीम के अनुयायी का खुलासा

राम रहीम के अनुयायी का खुलासा

डेरा सच्चा सौदा के बलात्कारी बाबा के डेरे से लौटकर बरेली आए एक अनुयायी ने बाबा के डेरे की दास्तान सुनाई। बाबा का चेला विजय बहादुर सिंह सन 1992 से डेरे से जुड़ा था। वह अब बरेली आ गया है। उसने बताया कि डेरे के जो लोग बाबा के खिलाफ जाते थे वह उनको मार कर वही दफना देता था और उसके ऊपर पेड़-पौधे लगा देता था। उसने बताया कि वह डेरे में किसी से चढ़ावा नही लेता था बल्कि अपने अनुयायियों से कारसेवा के रूप में काम करवाता था। उससे जो पैदावार होती है उसको डेरे के प्रसाद के रूप में बेच देता था।

सन 2000 के बाद बदला राम रहीम

सन 2000 के बाद बदला राम रहीम

विजय बहादुर 1992 से डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम जुड़े थे। तब से आजतक डेरे के साथ है लेकिन बाबा की करतूतों की वजह से काफी आहत हुए है। विजय ने बताया की की सन 2000 के बाद बाबा ने रोजगार के लिए कई फैक्ट्री खोली। उसी के बाद बाबा भी बदल गए पहले बाबा से मिल लेते थे आम तौर पर लेकिन उसके बाद कोई उनके पास भी नही भटक सकता। उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी।

राम रहीम को फांसी की मांग

बाबा के पास महिलाओं की तैनाती रहती थी। बाबा ने लोगो को ठगा है। ऐसे बाबाओ को फांसी की सजा देनी चाहिए। विजय बहादुर ने बताया कि बाबा के नजदीक नौकरी करने के लिए बोला गया तो बाबा ने बताया कि जो लोग ड्यूटी करेंगे तो उनको नपुंसक बनना पड़ेगा जिसके बाद लोग अपनी मर्जी से ही नपुंसक बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+