Ram Mandir: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद संघ परिवार अयोध्या में क्या करेगा? जानिए इनसाइड स्टोरी
Ram Mandir Inauguration:22 जनवरी को होने वाले भव्य रामलला प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच, संघ परिवार राम मंदिर का उत्साह समारोह के बाद भी कायम रखने के लिए एक अलग प्लानिंग में जुटा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघ परिवार देश भर के लोगों के लिए अयोध्या मंदिर का एक निर्देशित दौरा आयोजित करने के लिए तैयार है। संघ के सूत्रों ने कहा कि एक लाख तीर्थयात्रियों में वे लोग शामिल होंगे, जिन्होंने सालों से विभिन्न तरीकों से मंदिर निर्माण में योगदान दिया है, जिसमें अयोध्या राम जन्मभूमि अभियान में भाग लेने से लेकर मंदिर के लिए वित्तीय दान देना शामिल है। कौन-कौन होगा इस प्लानिंग का पार्ट?

विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विहिप उन लोगों और उनके परिवारों के प्रति यह जिम्मेदारी रखती है, जिन्होंने मंदिर के निर्माण में बलिदान दिया है या कोई योगदान दिया है। इनमें रथयात्रा का हिस्सा रहे कारसेवक भी शामिल हैं। वे लोग जिन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन के समर्थन में समारोह आयोजित किए।
सूत्रों ने कहा कि ये यात्राएं न केवल 22 जनवरी के समारोह के बाद "राष्ट्रीय चेतना में राम मंदिर की रोशनी जलाए रखेंगी", बल्कि उन लोगों के प्रति "कृतज्ञता की अभिव्यक्ति" भी होंगी जिन्होंने मंदिर के निर्माण में अपने तरीके से योगदान दिया। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा सका। इसके लिए विहिप ने पहले ही देश भर में अपने कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया है, जिन्हें ऐसे आमंत्रित लोगों की पहचान करने और उनकी अयोध्या यात्रा की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
45 क्षेत्रों में विभाजित देश
कुमार की मानें तो पूरे देश को 45 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक क्षेत्र में लगभग 1,500 से 2,500 तीर्थयात्रियों का कोटा है, जो यात्रा करेंगे। रेल मंत्रालय से 27 जनवरी से 22 फरवरी के बीच इस उद्देश्य के लिए 44 विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया है। तीर्थयात्रियों के आने पर, उनके आवास, भोजन और दर्शन की व्यवस्था हमारी ओर से की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications