Ram Mandir: फूहड़ गानों की जगह बसों में सुनाई दे रहा रामधुन, यात्री कह रहे आ गया राम राज, मिल रही शांति

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी तेजी से चल रही है। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाना है, हालांकि इससे पहले यूपी के विभिन्न जिलों का माहौल राम मय बन गया है।

इस बीच, सरकार और परिवहन विभाग ने सरकारी बसों में रामधुन बजाने की घोषणा की, रामधुन को अब बसों में फूहड़ गीतों के स्थान पर सुना जा रहा है। बसों में रामधुन की बजने के कारण, इसमें सवारी करने वाले लोगों को शांति मिल रही है।

ram-mandir-inauguration-ramdhun-is-heard-in-buses-instead-of-slut-songs

बस से यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि बसों में रामधुन बजने के कारण मन को नई ऊर्जा मिल रही है। यात्रियों को राम भक्ति के गीतों पर भी ताली बजाते हुए देखा जा रहा है। यात्रा करने वाले लोगों ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे राम राज आ गया है।

रोडवेज बस स्टैंड पर भी भगवान राम के गीत सुनाई रहे हैं। ऐसे में बस स्टेशन पर पहुंचने के बाद से लेकर यात्रा और फिर दूसरे स्‍टेशन पर उतरते समय भी रामधुन सुनने से यूपी के कई जनपदों में माहौल भक्तिमय हो गया है।

वाराणसी के बंगालीपुर गांव के निवासी दीनू पाल ने कहा कि जब वह बस में यात्रा करते समय फूहड़ या भोजपुरी के अश्लील गाने सुनते थे, तो बहुत दुख होता था। खासकर पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा करते समय बस में ऐसा गाना बजने पर शर्मिंदगी महसूस होती थी।

उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब बस में सफर करने के दौरान कहीं भी गंदे गाने सुनने को नहीं मिल रहे हैं। ऐसा ही वाराणसी के चंदीपट्टी की रहने वाली प्रीति पटेल का भी कहना है। उन्होंने बताया कि वे पेशे से अध्यापिका है और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में घर होने के चलते उनका अक्सर बस से मुख्यालय तक आना जाना होता है। बस से आवागमन के दौरान कई बार अश्लील गाने सुनाई देते थे। जिससे बस में सवार महिलाएं और छात्राएं असहज महसूस करती थीं। लेकिन अब बसों में राम धुन सुनकर कानों को सुकून मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+