राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुस्लिम कार सेवक की जुबां पर आई दिल की बात, जानें क्या बोले?
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन की भव्य तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। दुल्हन की तरह अयोध्या सजी नजर आएगी। इस भव्य आयोजन का आमंत्रण भी लोगों को दिया जा रहा है।
इस बीच, मुस्लिम कार सेवक मिर्जापुर के मोहम्मद हबीब(70) तब भावुक हो गए, जब मीलों दूर अयोध्या से उनके लिए चावल के कुछ कच्चे दाने (अक्षत) और एक पत्र आया, जिसके साथ ही राम मंदिर की एक तस्वीर भी थी। आपको बता दें कि मोहम्मद हबीब बीजेपी की जिला इकाई में विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं। टीवी पर देखेंगे प्राण प्रतिष्ठा...

मीडिया से रूबरू होते हुए हबीब ने बताया कि वह समारोह को अपने टीवी पर देखेंगे और उसके बाद किसी भी दिन मंदिर का दौरा करेंगे। उनका कहना है कि वह एक 'कार सेवक' थे और 2 दिसंबर 1992 से 'अपने लोगों के समूह' के साथ 4-5 दिनों के लिए अयोध्या में रुके थे। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरा दी गई, जिससे देश भर में दंगा भड़क गया था।
'भगवान राम हमारे पूर्वज'
हबीब कहते हैं कि यह सभी के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। हमें यह तारीख बहुत तपस्या और बहुत सारी लड़ाइयों के बाद मिली है। आगे यह भी कहा कि मैं बीजेपी का पुराना सदस्य हूं। लगभग 32 सालों के बाद, मुझे परिणाम मिले हैं, और पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। मैं अपने लोगों के समूह के साथ 2 दिसंबर, 1992 से 4-5 दिनों के लिए अयोध्या में रहा था। हबीब यह भी कहते हैं कि वह भगवान राम को अपना पूर्वज मानते हैं। पूर्वजों को याद करना ही भारतीयता है।












Click it and Unblock the Notifications