Ram Mandir Construction: प्राण प्रतिष्ठा से पहले कहां तक पहुंचा मंदिर का निर्माण कार्य? देखें पूरी टाइमलाइन
Ram Mandir Construction: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। नए भवन में राम इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मंदिर परिसर में होने वाले अनुष्ठानों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में राम भक्तों के मन में ये सवाल है कि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य अब तक कहां तक पहुंच चुका है। इसी जिज्ञासा के चलते राम मंदिर ट्रस्ट समय समय- समय में बैठकें करके निर्माण कंपनी टार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी के अधिकारियों से अपडेट लेती रहती है। ट्रस्ट ने तस्वीरें शेयर कर मंदिर निर्माण को लेकर अहम अपडेट साझा की। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि रामलला के नए भवन में विराजमान होने से पहले निर्माण कार्य का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका होगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण कार्य का पहला चरण जल्द ही पूरा होने की बात कही है। ट्रस्ट की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राम मंदिर का पहला चरण 30 दिसंबर, 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके तहत मंदिर के भूतल पर 5 मंडप बनाए जा रहे हैं। जिनमें गर्भगृह है और इन्हीं मंडप में भगवान की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इन मंडपों के निर्माण के लिए 160 खंभे बनाए गए हैं।

राम मंदिर निर्माण को लेकर कब क्या- क्या हुआ:
9 नवंबर 2019: अयोध्या की विवादित जमीन पर सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान का हक माना और राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मंदिर निर्णा ट्रस्ट बनाने को कहा।
5 फरवरी 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट के गठन का ऐलान किया। इस ट्रस्ट का नाम 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' रखा गया।
19 फरवरी 2020: राम मंदिर ट्रस्ट के लिए 15 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
5 अगस्त 2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में शिलापूजन कर राम मंदिर की आधारशिला रखी। इसके बाद मंदिर बनने का काम शुरू हुआ।
20 जनवरी 2021: राम मंदिर के लिए नींव खुदाई का काम शुरू हुआ। 2.77 एकड़ क्षेत्र में 15 मीटर (40-45 फीट) गहरी खुदाई की गई।
मार्च 2021: नींव की खुदाई के बाद उसे भरने का काम शुरू हुआ।
अक्टूबर 2021: नींव के समतलीकरण और रॉफ्ट बिछाने का काम पूरा हुआ।
अप्रैल 2022: राम मंदिर की 45 फीट गहरी नींव के उपर करीब 20 फीट ऊंचे चबूतरे (प्लिंथ) का काम शुरू हुआ। इसे सात लेयर में बनाई गई हैं।
जुलाई 2023: भूतल की छत की शिला संयोजित होने के बाद से प्रथम तल के स्तंभों और दीवारों की शिलाएं संयोजित की जा रही हैं।
सिंतबर 2023: मंदिर के फर्श निर्माण-विद्युतीकरण आदि के साथ भूतल को अंतिम स्पर्श दिया जा रहा है। अगले वर्ष रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम तल का ढांचा निर्मित होने के बाद द्वितीय तल का कार्य भी आरंभ हो जाएगा।
26 अक्टूबर 2023: राम मंदिर से पहले भव्य परकोटे का निर्माण चल रहा है। लाइटिंग का काम भी तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्य तल पर 4 लिफ्ट बनाई जा रही हैं।
26 नवंबर 2023: मंदिर की फर्श का कार्य किया जा रहा है। प्रथम तक की लाइटिंग कार्य भी अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications