Rakhsa Bandhan 2025: महराजगंज में इस खास अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Raksha Bandhan Latest News Maharajganj: क्षाबंधन पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा। यहां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खास अंदाज में यह पर्व मनाया गया।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों द्वारा अधिकारियों को एवं अन्य स्टाफ को राखी बांधी गई। इस दौरान छात्राएं बेहद खुश नजर आईं। इस बार के रक्षाबंधन की विशेषता यह रही कि छात्राओं ने तिरंगा थीम पर खुद राखियां बनाईं। इसके उपरांत अधिकारियों ने बच्चों के साथ खीर पूरी इत्यादि भोजन किया एवं सभी को पढ़ने के लिए एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी महादेवक निर्देश पर बेसिक शिक्षा के विभागीय अधिकारियों और मेंटरशिप कार्यक्रम से जुड़ी अधिकारी कस्तूरबा विद्यालय पहुंची। सभी लोगों ने बच्चियों को रक्षा बंधन की बधाई दी और उनसे राखी बंधवाई। अधिकारियों ने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी कमना व्यक्त की।

maharajganj

महराजगंज के फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, निचलौल, परतावल सहित सभी जगहों पर सुबह राखी की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी लोग खरीददारी करते दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+