राकेश टिकैत ने बीकेयू कार्यकर्ताओं संग मुजफ्फरनगर कोतवाली पर शुरू किया धरना, इस बात पर हैं नाराज

लखनऊ, 29 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन और जिला पुलिस के बीच तकरार हो गई। जिला अस्पताल में हंगामे के बाद बीकेयू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से खफा सगंठन के लोग और पुलिस आमने-सामने दिख रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सैकड़ों लोगों के साथ मुजफ्फरनगर कोतावाली में धरने पर बैठ गए हैं। राकेश टिकैत और किसान यूनियन के लोगों ने कोतवाली में ही टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

 uttar pradesh

जिला पुलिस ने कहा कि भारतीय किसान संघ के दस कार्यकर्ताओं को सोमवार रात यहां जिला अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी का पता चलने पर मंगलवार सुबह ही थाना कोतवाली पर बीकेयू के लोग पहुंच गए। सूचना पर दोपहर को राकेश टिकैत भी पहुंच गए। बीकेयू कार्यकर्ताओं का कहा है कि उनके संगठन के लोगों को पुलिस ने झूठा फंसाया है, ऐसे में तत्काल उनको रिहा किया जाए। बीकेयू के लोग रिहाई से कम पर धरना खत्म करने को राजी नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+