Rajyasabha Elections 2018: वित्त मंत्री अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद ने भरा नामांकन

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपना नामांकन भर दिया है। अरुण जेटली ने अपना नामांकन लखनऊ से दाखिल किया है, इसके लिए वह रविवार को ही लखनऊ आ गए थे। जेटली के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में बड़े नेता मौजूद थे। वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा है। आपको बता दें कि भाजपा ने पहले ही प्रदेश के तमाम राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। इन उम्मीदवारों की सूची पार्टी की ओर से जारी कर दी गई है।

Arun jaitely

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। भाजपा को यूपी विधानसभा में मिली जबरदस्त जीत के बाद पार्टी को 8 उम्मीदवारों को सदन में पहुंचाना काफी आसान है। वहीं सपा के पास कुल 47 विधायक हैं, लिहाजा सपा के एक उम्मीदवार का राज्यसभा पहुंचना तय है, वहीं दसवे उम्मीदवार के लिए बसपा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही बसपा के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को समर्थन का कांग्रेस, आरएलडी ने ऐलान कर दिया है, सपा का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि तीनों दल बसपा के उम्मीदवार को अपनना समर्थन करेंगे। जिसके बाद बसपा के उम्मीदवार का जीतना भी तय है।

राज्यसभा चुनाव की गणित पर नजर डालें तो यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से बसपा के पास कुल 19 विधायक हैं, जबकि सपा के पास अपने 10 अतिरिक्त विधायक, कांग्रेस के पास 7, राष्ट्रीय लोकदल के पास एक विधायक हैं। ऐसे में इन सभी को मिलाकर कुल 37 वोट होते हैं, जोकि बसपा उम्मीदवार की जीत के लिए काफी है। वरिष्ठ सपा नेता ने इस समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा कि सपा के पास अपने सदस्य को सदन में पहुंचाने के बाद 10 अतिरिक्त वोट हैं, उसे हम बसपा को दे सकते हैं। आपको बता दें कि सपा की ओर से जया प्रदा राज्यसभा एक बार फिर से पहुंचेंगी, पार्टी ने उन्हें अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें- Rajyasabha Elections 2018: यूपी में मायावती के साथ आई कांग्रेस-RLD-SP, जीत लगभग तय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+