UP के बरेली में टैंकर से टकराई Rajyarani Express, 1 की मौत

बरेली के थाना क्षेत्र फरीदपुर के गौसगंज पुलिया क्रासिंग के पास लखनऊ के रास्ते मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की तेल से भरे टैंकर में भिंडत हो गई। भिंडत के समय क्रासिंग का गेट खुला था।

बरेली। बरेली के थाना क्षेत्र फरीदपुर के गौसगंज पुलिया क्रासिंग के पास लखनऊ के रास्ते मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की तेल से भरे टैंकर में भिंडत हो गई। भिंडत के समय क्रासिंग का गेट खुला था। मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी की टैंकर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में टैंकर चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रेन में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं।

 Rajyarani Express, 1 killed in UP tanker in Bareilly

टैंकर चालक की पहचान सोहन लाल निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीतांबरपुर स्टेशनमास्टर की लापरवाही से क्रॉसिंग का गेट बंद नहीं हुआ था क्योंकि स्टेशनमास्टर ने गेटमैन को सूचना ही नहीं दी थी। हादसे के बाद से रेल यातायात प्रभावित है। दोनों तरफ से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है।

 Rajyarani Express, 1 killed in UP tanker in Bareilly

वहीं जानकारी के मुताबिक बरेली के डीएम के घटना स्थल पर पहुंचने की खबर है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। घटना स्थल पर राहत टीम रवाना हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+