6 महीने के सजा मिलने के बाद गुस्से में नजर आए राजपाल यादव कहा- उद्योगपति और पूर्व सपा सांसद ने फंसाया
शाहजहांपुर। फिल्मों में लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव शाहजहांपुर में बेहद गुस्से में नजर आये। यहां राजपाल यादव ने कहा कि दोषी होने के बाद अपनी सफाई दी। उनका कहना है कि उन्हें सपा के एक पूर्व सांसद और एक उद्योगपति ने साजिश के तहत फंसाया है। कोर्ट के फैसले को उन्होंने सेशन कोर्ट में चैलेन्ज करने की बात कही है। उनका ये भी कहना है कि करियर के पांच साल बर्बाद होने के बाद भी वो फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाते रहेंगे।

साजिश के तहत फंसाया
फिल्म अभिनेता को शाहजहांपुर के उद्योगपति का पांच करोड़ का कर्ज वापस ना लौटाने को लेकर दोषी करार दिया गया था और उन्हें 6 महीने की सजा कोर्ट ने सुनाई थी। इसके बाद राजपाल यादव ने आर्य महिला डिग्री कालेज सभागार में कहा कि वो कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। इस दौरान राजपाल यादव गुस्से में दिखाई दिये। राजपाल की यादव की फिल्म अता पता लापता के लिए 2012 में शाहजहांपुर के उद्योगपति माधौगोपाल अग्रवाल और पूर्व सपा सांसद मिथलेश कुमार ने फिल्म हिस्सेदारी के लिए पांच करोड़ रुपये लगाये थे। आरोप है कि दोनों ने एक मीटिंग के दौरान धोखे से एक एग्रीमेन्ट पर साइन करा लिए। उनका आरोप है कि उद्योगपति और और पूर्व सांसद ने मिलकर उन्हे साजिश के तहत फंसाया। कोर्ट के फैसले को उन्होंने सेशन कोर्ट में चैलेन्ज करने की बात कही है।

लोगों को हमेशा हंसाते रहेंगे: राजपाल
दुखी मन से राजपाल यादव ने कहा कि इस मामले में उनके पूरे पांच साल का करियर बर्बाद हो गया। पांच करोड़ के लिए उनके पचास करोड़ मिट्टी में मिल गये। उनका कहना है कि वो एक गतिमान पुरुष हैं। उन्होंने अपनी जिन्दगी का सफर एक बाल मजदूर से शुरू किया था। उनका कहना है कि जिन्दगी में अगर फूल है तो कांटों को भी स्वागत करते हैं। फिल्म फ्लॉप होने और कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजपाल यादव कभी फ्लॉप नहीं हो सकता और जिन्दगी भर फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाता रहेगा।

चुनाव के समय मदद करने से किया था मना
राजपाल यादव ने कहा कि फिल्म रिलीज होने से पहले जो पूर्व सपा सांसद मिथलेश पैसे की गवाह थे। उनका भी फोन आया और हमसे कहा कि हम इलेक्शन लड़ रहे हैं मेरी मदद करो। तब उन्होंने कह दिया कि हम तुम्हारी मदद नहीं कर सकते क्योंकि मेरी फिल्म रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications