मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हो पाए पीएम मोदी, राजनाथ सिंह ने बताई वजह

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में देशभर की हस्तियां, बड़े नेता शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी इसमे शामिल नहीं हो सके। उनकी ओर से राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई दी।

rajnath singh

राजनाथ सिंह ने कहा मुलायम सिंह यादव से मेरे संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं, समय-समय पर हमारी बराबर मुलाकात होती रही, चाहे वह मुख्यमंत्री थे या नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तो भी मेरी उनसे बराबर मुलाकात होती रहती थी। हमारी बातचीत का सिलसिला चलता रहता था। मैं मानता हूं कि भारत की राजनीति की वह बहुत बड़ी शख्सियत थे। जन सामान्य से जुड़े हुए, धरती से जुड़ा हुआ नेता मुलायम सिंह को माना जाता है। उनके जाने से भारत की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई है। हम सब सैफई में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आए हैं। मैंने खुद अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुलायम सिंह जी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि मैं बाहर हूं, लिहाजा मेरी ओर से भी उन्हें पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे रिश्ते इस प्रकार के थे कि वह कभी वह प्रतिपक्ष की ओर बैठे रहते थे और मैं इस तरफ बैठा रहता था तो वह कभी-कभी सीधे मेरे बगल में आकर बैठ जाते थे। उनको इस बात की चिंता नहीं थी कि सत्ता पक्ष इधर बैठता है और प्रतिपक्ष दूसरी तरफ। उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि कौन कहां है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के जाने से बहुत बड़ी क्षति जरूर हुई है, लेकिन जब भी कहीं खालीपन होता है तो उस जगह की पूर्ति भी हुई है, लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह बहुत बड़ी क्षति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+