लखनऊ में मोबाइल की लाइटों से हुआ राजनाथ सिंह का स्वागत, जनता से 5जी का किया वादा

लखनऊ, अगस्त 27। देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी सांसद राजनाथ सिंह इन दिनों लखनऊ के दौरे पर हैं। शनिवार को राजनाथ सिंह लखनऊ के साइंटिफिक कन्‍वेंशन सेंटर में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने मोबाइल की लाइट्स जलाकर राजनाथ सिंह का स्वागत किया। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह लखनऊ से ही सांसद हैं।

Rajnath Singh in Lucknow

राजनाथ सिंह ने किया 5जी स्पेक्ट्रम का वादा

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्‍वेंशन सेंटर में राजनाथ सिंह ने कई विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने लखनऊ वासियों से जल्‍द 5जी स्पेक्ट्रम मिलने का वादा किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में जल्द ही 5 जी स्पेक्ट्रम को लागू कर दिया जाएगा।

'जब तक मोदी पीएम हैं, तब तक कोई घोटाला नहीं होगा'

इस दौरान राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तब तक कोई घोटाला नहीं हो सकता। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी 2जी, 3जी, 4जी, 5जी स्पेक्ट्रम की बात आती है तो हमें कांग्रेस के समय के घोटाले याद आते हैं, इसलिए आप आश्वस्त रहें जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं तब तक कोई घोटाला नहीं हो सकता।

यूपी होगा देश का नंबर वन राज्य- राजनाथ सिंह

इस दौरान राजनाथ सिंह ने यूपी में हो रहे विकास कार्यों के लिए सीएम योगी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्टर में काम हो रहा है उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश न्‍यू जेनरेशन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के मामले में देश के सभी राज्‍यों से आगे होगा।

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ने इस दौरान साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ से अधिक लागत की 158 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+