Raja Raghuwanshi केस में नया ट्विस्ट: सोनम अकेले नहीं आई थी गाजीपुर? CCTV फुटेज में दिखा अनजान चेहरा!
Raja Raghuwanshi केस: मध्य प्रदेश के इंदौर राजा रघुवंशी की मौत के रहस्यमयी मामले में अब एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। गुमशुदा बताई जा रही उनकी पत्नी सोनम अचानक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज थाने में पकड़ी गई।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि सोनम वहां उस ढाबे पर गई, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। जबकि उसी रास्ते पर दो ढाबे ऐसे भी थे जिनमें कैमरे लगे थे। ऐसे में सवाल है कि सोनम उसी ढाबे पर क्यों गई?

ढाबे पर पहुंचने के बाद ढाबे के मालिक साहिल यादव से उसने फोन करने के लिए कहा। उसके बाद उसने फोन किया, फिर संदिग्ध जानकर ढाबा मालिक ने पुलिस को फोन करके जानकारी दी।
शक के घेरे में प्रेमी जैसा दिखने वाला युवक
इसी बीच एक और सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। फुटेज 8 जून की रात का है। जिसमें एक युवक अपने दोस्तों के साथ उसी इलाके के अन्नपूर्णा ढाबे पर पहुंचा था। वह युवक सफेद शर्ट में था और उसकी शक्ल राज कुशवाहा से मिलती बताई जा रही है।
ढाबे के मालिक रवि श्रीवास्तव ने मीडिया को इस बारे में बताया कि रात करीब 12 बजे ये लोग आए। सभी लोगों ने बाहर बैठकर खाना खाया और डेढ़ सौ रुपये का भुगतान कर चले गए। लेकिन तब किसी को शक नहीं हुआ।
सीसीटीवी कैमरों से बचने की साजिश
इस पूरी घटना में एक पैटर्न दिखाई दे रहा है। सोनम ने वहां मौजूद उन ढाबों को नजरअंदाज किया जहां कैमरे लगे थे और उसी जगह गईं जहां निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। यही कारण है कि सोनम पहले पकड़ में नही आई।
इसके अलावा, यह भी बात सामने आ रही है कि पास के लहुरी काशी ढाबे पर भी एक दिन पहले ऐसा ही युवक देखा गया था, जो कुछ खरीदारी करता कैमरे में कैद हुआ। लेकिन ढाबा संचालक ने सीसीटीवी देने से इनकार कर दिया।
अब जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग रवाना हुए थे। लेकिन 23 मई को राजा की संदिग्ध मौत की खबर आई, और सोनम उसी दिन से गायब हो गई।
शुरुआत में माना जा रहा था कि सोनम का अपहरण कर लिया गया या उसके साथ भी कोई अनहोनी हो गई। लेकिन 9 जून को जब सोनम गाजीपुर में मिल गई तो पूरा मामला अचानक नया रूप ले लिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह जानबूझकर गायब हुई थीं?
गाजीपुर के ढाबा मालिकों के मुताबिक कैमरों में कुछ फुटेज मौजूद हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से वे इन्हें साझा करने से कतरा रहे हैं। यदि इन फुटेज की जांच हो तो, राज कुशवाहा या सोनम के अन्य साथी की मौजूदगी की पुष्टि संभव हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications