यूपी: अवैध असलहे मिलने पर परिवार को भेजा जायेगा जेल, पूर्व मंत्री राजा भैया ने उठाये सवाल
प्रतापगढ़। अखिलेश सराकर में कैबिनेट मंत्री रहे बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रतापगढ़ पुलिसिंग पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने अवैध अस्लाह मिलने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की पुलिस कार्रवाई पर एतराज जताया है। राज भैया ने कहा कि अपराध में संलिप्त लोगों के परिजनों को दोषी ठहरा कर जेल भेजना सही नहीं है, यह विधि समत्त नहीं है। न ही शासन का ऐसा कोई फरमान आया है। इस मसले को विधान सभा में उठाऊंगा और इसका विरोध करूंगा।

यह है मामला
प्रतापगढ़ में इन दिनों बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एसपी देवरंजन पूरा तरीका निकाला है। पुलिस इन दिनों गांव-गांव में जाकर मुनादी करा रहा है। इसके लिए सिपाहियों को बाकायदा ट्रेनिंग भी पुलिस लाइन में दी जा रही है और ये ट्रेनिंग खुद एसपी देने में जुटे है। पुलिस कर्मी गांव-गांव जा कर लाउडस्पीकर के मार्फ़त अवैध असलहों को पुलिस के सुपुर्द करने और चोरी की बाइक को पुलिस के सुपुर्द करने तथा अपराधियो की सूचना देने की गुजारिश जनमानस से अपील कर रहे है। वहीं, चेतावनी भी दे रहे है कि जिन लोगों के घरों में अवैध असलहा और चोरी की बाइक मिलेगी, उनके पूरे परिवार को जेल भेजा जाएगा।

राजा भैया ने कहा विधि समत्त नहीं पुलिस की कार्रवाई
कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पहुंचे और मीडिया से बात की। राज भैया ने कहा कि पुलिस गांवों में मुनादी कर रही है कि जिन लोगों के घरों में अवैध असलहा और चोरी की बाइक मिलेगी, उनके पूरे परिवार को जेल भेजा जाएगा। यह सरासर गलत है, पुलिस की गांव-गांव हो रही मुनादी विधि सम्मत नहीं है। पुलिस की इस मुनादी का वह विरोध करते हैं। इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications