UP News: 'घर की बर्बादी के लिए एक शकुनि...', राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने X पर क्यों लिखा ऐसा?
UP News: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल साइट एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई थी।
इस मैसेज का रिप्लाई देते हुए राजा भैया के भाई अक्षय ने एक्स पर लिखा की भाभी जी धन के लालच में और कितना गिरेंगी? अब भैया की इज्जत सोशल मीडिया पर उछालना बंद करें। मैं किसी भी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हूं, न्याय प्रणाली पर मुझे भरोसा है।

इस बात का जवाब भानवी सिंह द्वारा भी दिया गया। अक्षय प्रताप सिंह की रिप्लाई का जवाब देते हुए भानवी सिंह ने लिखा है कि झूठ, फ्रॉड और साज़िश सबका एक रोज़ अंत होता है। मेरे बच्चे और ससुर मेरे साथ हैं। किसी ने सही कहा है, घर बर्बाद करने के लिए एक ही शकुनी काफी होता है।
आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल 30 सितंबर 2022 को राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में अक्षय प्रताप सिंह और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। अक्षय प्रताप सिंह पर भानवी सिंह ने अवैध रूप से फर्म की संपत्तियों को कब्जा करने का आरोप लगाया था।
भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके फर्म सारंग इंटरप्राइजेज के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों पर कब्जा करने के लिए अक्षय प्रताप ने अपने साथियों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा अक्षय प्रताप पर केस दर्ज नहीं किया गया।
केस दर्ज न होने के बाद भानवी सिंह एमपी एमएलए कोर्ट चली गईं। मामले को लेकर उन्होंने अक्षय प्रताप समेत पांच लोगों के खिलाफ दिल्ली के ईओडब्लू उठाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद मामले को लेकर कई बयान आए।
वहीं इस मामले को लेकर राजा भैया ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मामले में मैं अपने छोटे भाई के साथ हूं। उन्होंने कहा था कि यह घर-घर की कहानी है, इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है। एफआईआर हुई है, जो सच्चाई होगी वह बाहर आएगी।
अब इसी मामले में अक्षय प्रताप व अन्य लोगों पर कार्रवाई न होने के बाद भानवी सिंह ने गुरुवार को सोशल साइट एक्स पर मैसेज शेयर किया था। मैसेज उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग की थी। भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
मानवी सिंह के ट्वीट के बाद अक्षय प्रताप सिंह द्वारा भी उनका रिप्लाई दिया गया और अक्षय प्रताप सिंह द्वारा रिप्लाई दिए जाने के बाद भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप सिंह के ट्वीट का जवाब दिया। कुल मिलाकर मामले को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications