VIDEO: स्टेशन मास्टर की गुंडागर्दी, यात्रियों से की मारपीट

हरदोई के एक रेेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने भाई-बहन से मारपीट और बदसलूकी की। युवक का आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने कमरे में बंदकर मारा-पीटा।

हरदोई। शाहाबाद आंझी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की गुंडागर्दी सामने आयी है। युवक का आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने उसको कमरे में बंद कर पीटा और उसकी बहन से भी बदसलूकी की। सोनी देवी और उपदेश कुमार दोनों भाई बहन हैं और दोनों लोग हरदोई जाने के लिए स्टेशन आये। टिकट विंडो के पास टिकट ले रहे थे तभी सोनी देवी की छोटी बच्ची ने मूंगफली के छिलके वहां फेंक दिए जिससे स्टेशन मास्टर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने सोनी देवी और उपदेश को बुलाकर अपने चैम्बर मे धमकाना शुरू कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई।

VIDEO: स्टेशन मास्टर की गुंडागर्दी, यात्रियों से की मारपीट

हद जब हो गयी जब स्टेशन मास्टर मुस्तफा ने सोनी देवी और उपदेश को अपने चैम्बर मे बंद कर मारपीट की जिसके कारण पीड़ित उपदेश के सर में चोट भी लगी। घटना की जानकारी देते हुए सोनी देवी व उपदेश ने बताया कि स्टेशन मास्टर मुस्तफा ने उन दोनों को कमरे मे बंद कर मारा और उपदेश को उठाकर जमीन पर पटक दिया। स्टेशन मास्टर ने छोटी बच्ची को भी नहीं छोड़ा।

VIDEO: स्टेशन मास्टर की गुंडागर्दी, यात्रियों से की मारपीट

जब स्टेशन मास्टर से बात की गयी तो उसने बताया कि उपदेश और सोनी गन्दगी फैला रहे थे। उनको बुला कर वे समझा रहे थे कि उपदेश धक्का-मुक्की करने लगा जिस वजह से उसको चोटें आईं। डायल 100 को सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि यह मामला उनके कार्यक्षेत्र का नहीं है। जीआरपी को सूचना दे दी गयी है। दोनों से पूछताछ करने के बाद जीआरपी उन्हें हरदोई ले कर गई है। यह घटना रेलवे की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+