कोहरे की वजह से लेट हुई ट्रेन तो यात्रियों को दूने दाम पर चाय, चौगुने दाम पर खाना

कानपुर। गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे स्टाफ द्वारा महिला यात्रियों से बदसलूकी और खाने-पीने का सामान ब्लैक किये जाने पर जमकर हंगामा हुआ। यात्रियों ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया और रेलवे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को सुलझाने के लिये आरपीएफ को दखल देना पड़ा।

यात्रियों ने किया हंगामा

यात्रियों ने किया हंगामा

कानपुर रेलवे स्टेशन पर ये हंगामा उन यात्रियों ने किया जो कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट चलने से बेहाल हैं और अब उन्हें निर्धारित रेट्स से अधिक कीमतों पर खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। गुवाहाटी से दिल्ली जा रही लंबी दूरी की ट्रेन पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रान्ति कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही है। इसका फायदा पेंट्री स्टाफ जमकर उठा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें चाय दूने दाम पर और भोजन की थाली चार गुने दाम पर बेची जा रही है।

रेल यात्रियों ने की शिकायत

रेल यात्रियों ने की शिकायत

रास्ते में जब उन्होंने इसकी शिकायत टीटी से की तो नशे में धुत टीटी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। कुछ महिला यात्रियों ने इसकी सूचना मोबाइल फोन के जरिये रेलवे हेडक्वार्टर को भेज दी तो पेन्ट्री स्टाफ ने उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी दी। रेलवे हेडक्वार्टर ने मामले से निपटने के लिये आरपीएफ को मेमो भेजा तो इधर यात्रियों ने मीडिया दफ्तरों में फोन कर दिये। ट्रेन के कानपुर स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने अपनी शिकायत दर्ज करानी शुरू की थी कि ट्रेन चल दी। इस पर कई महिला यात्रियों को जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन पर चढ़ना पड़ा।

पेन्ट्री स्टाफ पर फायदा उठाने के आरोप!

पेन्ट्री स्टाफ पर फायदा उठाने के आरोप!

बाद में चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी गयी और अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद ही यात्रियों ने ट्रेन आगे बढ़ने दी गयी। गौरतलब है कि लम्बी दूरी की ट्रेनों में चाय-कॉफी दूने दाम पर बेचने की शिकायत आम है और इन दिनों कोहरे के कारण ट्रेनें 24 घंटे तक लेट हो रही हैं तो ऐसे में पेन्ट्री स्टाफ भी फायदा उठाने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+