रेलवे की 90 हजार नौकरियों के लिए घोषित हुआ परीक्षा कार्यक्रम, भरे जाएंगे ये पद
इलाहाबाद । आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे) ने अपनी सबसे बड़ी 90000 पदों वाली भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा कराए जाने की तिथियां घोषित कर दी है। इस भर्ती में शामिल असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन के 26502 पदों की परीक्षा 9 अगस्त से शुरू होगी। यानी फर्स्ट स्टेज का सीबीटी एग्जाम 9 अगस्त 2018 को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 5 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जबकि एग्जाम की डिटेल 26 जुलाई से वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया 3 फरवरी 2018 को शुरू हुई थी और 31 मार्च 2018 तक इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे गए थे। इस भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट के 17673 पद हैं जबकि वेरियस टेक्नीशियन के 8829 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थी आरआरबी संबंधित भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण बातें
रेलवे ग्रुप सी एवं डी के 89409 पदों के लिए 3 फरवरी 2018 से आरआरबी ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे । देशभर में 2.6 30 करोड़ से ज्यादा आवेदन इसके लिये आये हैं। परीक्षा तीन पालियों में होगी। 26 जुलाई से आरआरबी की वेबसाइट के माध्यम से अभ्यार्थी यह जान पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में और कौन सी शिफ्ट में हो रही है। परीक्षा के कॉल लेटर 5 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित बोर्ड की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है ।
75 प्रश्न का प्रश्नपत्र
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां अभ्यार्थी के लिये परेशानी बनी हुई हैं । ऐसे में परीक्षा संबंधी कोई भी जानकारी के लिए रेलवे रिक्रूरमेंट बोर्ड की वेबसाइटों पर संपर्क करे। उन्होंने बताया कि एसिस्टेंट लोको पायलटों और तकनीशियनों के 26,502 पदों के लिए 47.56 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और इसकी परीक्षा 9 अगस्त को कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा से चार दिन पहले एक मॉक लिंक भी जारी होगा जहां से परीक्षार्थी ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। प्रश्न पत्र में 75 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे और एक घंटे (60 मिनट) का समय निर्धारित होगा। हालांकि दिव्यांगों को 80 मिनट का समय मिलेगा। इसमे निगेटिव मार्किग भी होगी यानी हर गलत जवाब पर एक-तिहाई अंक काट लिया जाएगा।
ग्रुप डी के लिये इंतजार
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की 90000 पदों वाली भर्ती में ग्रुप डी के लिये आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को अभी और इंतजार करना होगा । ग्रुप डी की भर्ती पदों की परीक्षा की तिथि अभी बोर्ड ने जारी नहीं की है । चूंकि इनके पदो की संख्या अधिक है और आवेदनकर्ता भी बहुतायत संख्या में है। इसलिये बोर्ड ने पहले ग्रुप सी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। संभावना है कि ग्रुप सी की परीक्षा खत्म होते ही ग्रुप डी की भी परीक्षा शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications