गेट मैन ने पत्र लिखकर दिए बयान में बताई आंखों देखी घटना, कैसे हुआ कुशीनगर हादसा, पढ़िए
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें कई घरों के चिराग बुझ गए। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की लापरवाही से स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आई जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके बच्चों के नाम सामने आए हैं। सभी बच्चे डिवाइन पब्लिक स्कूल के थे।

गेटमेन ने बयान में ये बताया
यह वह पत्र है जिसे रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन ने लिखकर प्रशासन को दिया है। उसने कहा कि कई बार आवाज लगाई लेकिन स्कूल वैन ड्राइवर ने कान में ईयरफोन लगाया था और सुना नहीं। पत्र में गेट मैन अरविंद कुमार ने लिखा कि वो पिछले 18 महीने से यहां तैनात हैं। आज वह गेट नंबर 45 पर ड्यूटी कर रहे थे जहां सुबह के वक्त काफी भीड़ रहती है। इस गेट पर सुबह 7 से 10 बजे तक भीड़ ज्यादा रहती है।

गेट मैन ने पत्र में लिखा उसने पीले रंग की वैन को जोर-जोर से सीटी बजाकर रोकने की कोशिश की लेकिन वैन नहीं रुकी। वैन में बच्चे भी ड्राइवर को रोकने को बोल रहे थे लेकिन वह नहीं रुका और ट्रेन से वैन की टक्कर हो गई। उसके बाद गेट मैन ने घबराकर गांव को लोगों को बताया। वहां भीड़ जमा हो गई। रेलगाड़ी दुदही की तरफ चली गई।

कुशीनगर हादसे में मृत बच्चों की सूची
1-अकरम पुत्र फरहान,
2-करधन पुत्र हैदर निवासी पडरौना
3-अतिउल्लाह पुत्र नौशाद अंसारी निवासी कोकिलपट्टी
4- अनीस नाजिर पुत्र मोहम्मद नाजिर
5- मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद जहीर
6- मेराज पुत्र मैनुद्दीन निवासी गेरुखा
7- गोल्डेन पुत्र नौशाद निवासी कोकिलपट्टी
8-हरिओम पुत्र अंबर सिंह
9-साजिद व 10-तमन्ना पुत्री हसन निवासी बतरौली
मरने वाले तीन अन्य स्कूली बच्चों की पहचान की जा रही है। कृष्णा, तालिम, समीर, रौशनी व चालक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications