डिस्काउंट में मिल रहा था पतंजलि का सामान, मामला जानकर चौंक जाएंगे

इलाहाबाद। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के प्रोडक्ट को इलाहाबाद स्थित शोरूम में डिस्काउंट पर बेचा जा रहा था। वह थोड़े बहुत पर्सेंट की छूट पर नहीं बल्कि 50 प्रतिशत के डिस्काउंट पर। डिस्काउंट की खबर के बाद एक ओर जहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। वहीं, अचानक फूड विभाग की टीम की छापामारी से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला ओवर डेट हो चुके प्रोडक्ट को डिस्काउंट देकर बेचा जा रहा है।

Raid on expired product of patanjali in Allahabad

इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित पतंजलि स्टोर में ओवर डेट के सामानों को डिस्काउंट पर बेचा जा रहा था और यह डिस्काउंट आधे से कम की कीमत पर था। जिसे लेने के लिए ग्राहकों में होड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग पतंजलि स्टोर पहुंचने लगे। डिस्काउंट की खबर शहर में फैली तो फूड विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हुए हैं और तत्काल एक टीम बनाकर पतंजलि स्टोर में छापामारी की गई।

Raid on expired product of patanjali in Allahabad

ओवर डेट है प्रोडक्ट

टीम ने मौके से लाखों रुपए के प्रोडक्ट कब्जे में ले लिए हैं। कब्जे में लिए गए सारे प्रोडक्ट ओवर डेट हैं और उन्हें छूट देकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। छापामारी करने वाली टीम ने बताया कि यहां सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। यह उत्पाद तो यहां मौजूद ही नहीं होना चाहिए, लेकिन एक्सपायर हो चुके प्रोडक्ट को न सिर्फ यहां पतंजलि स्टोर में रखा गया बल्कि उसे डिस्काउंट देकर लोगों को बेचा भी जा रहा था। टीम ने ओवर डेट सामानों को कब्जे में लेकर सील कर दिया हैं। फूड विभाग ने पतंजलि को नोटिस जारी किया है, साथ ही स्थानीय स्टोर संचालक को भी नोटिस जारी करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+