स्मृति ईरानी के ताबड़तोड़ दौरे से एक्टिव हुए राहुल गांधी, 24 को आ रहे हैं अमेठी

अमेठी। बीते दिनों स्मृति ईरानी के ताबड़तोड़ दौरों ने राहुल गांधी के लिए चिंता पैदा कर दी है। राहुल गांधी ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते जो कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी 24 व 25 सितंबर को अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। स्मृति ईरानी के लगातार दो बार अमेठी आने और राहुल के कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद ये उनका पहला दौरा होगा। बता दें कि ये दौरा इस लिहाज से भी अहम है कि बीते दिनों राहुल अमेठी वासियों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लगातार केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिख रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गुहार लगा रहे हैं।

rahul gandhi will visit amethi on 24 and 25th september

हालांकि दौरे की अभी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन अमेठी में कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी दे दी गई है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद लौटे राहुल के स्वागत के लिए कार्यकर्ता जोर शोर से जुट गए हैं। इस दौरा में वह अपने संसदीय क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की सूची तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सितंबर के पहले हफ्ते में सात दिन में दो बार अमेठी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अमेठी जिले को बड़ी सौगाते दीं थीं। स्मृति जुबिन ईरानी के ताबड़तोड़ दौरों ने कहीं ना कहीं राहुल गांधी की टेंशन तो बढ़ा दी है इसलिए बिना देर किए वह अमेठी आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+