उत्तर प्रदेश में करवाचौथ के बाद निकलेगा कांग्रेस का चांद, 30 अक्टूबर को शंखनाद

rahul gandhi
लखनऊ। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने 19 अ क्टूबर को विशाल रैली कर लोकसबा की सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में रैली कर अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। मोदी के निशानवे पर राहुल और कांग्रेस रहे तो अब भाजपा को जबाव देने के लिए राहुल ने भी कमर कस ली है. राहुल भी यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले है, लेकिन कांग्रेस का ये चांद उत्तर प्रदेश में करवा चौथ के बाद ही दिखाई देगा।

कांग्रस के युवराज राहुल गांधी 30अक्टूबर को यूपी में दो रैलियां करने वाले है। दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी ये रैली देवरिया से शुरु होगी। पहली जननसभा 30 अक्टूबर को देवरिया के सलेमपुर में और दूसरी रैली हमीरपुर के राठ में होंगी। ध्यान देने वाली बात ये हैा कि पहले ये रैली 22 अक्तूबर को होनी थीं, लेकिन करवाचौथ के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि संगठन राहुल की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए पूरी तरह जुट गया है। मोदी की रैली में भारी भीड़ को देखते हुए कांग्रेस भी राहुल की इन जनसभाओं को लेकर खासी उत्साहित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+