Rahul Gandhi को क्यों नहीं लगती ठंड? बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया ये जवाब

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट एक बार फिर चर्चाओं में है। तो वहीं, अब बहन प्रियंका गांधी ने सभी को जवाब देते हुए बताया कि राहुल को क्यों नहीं लगती ठंड।

Priyanka Gandhi Vadra Bharat Jodo Yatra

Priyanka Gandhi Vadra Bharat Jodo Yatra: 09 दिन के विंटर ब्रेक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज (03 जनवरी) से फिर शुरू हो गई। भारत जोड़ो यात्रा राजधानी गाजियाबाद जिले के लोनी बार्डर से यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी फिर से टी-शर्ट में नजर आए। जिसके बाद एक बार फिर से सभी की जुबान पर बस यही सवाल था कि इतनी ठंड में राहुल कैसे सिर्फ एक टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi को क्यों नहीं लगती ठंड? बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया ये जवाब

    राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती? इस सवाल का जवाब अब राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंच से बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, लोग पूछते है कि आपके भाई को ठंड क्यों नहीं लगती? छोटी सी टी-शर्ट पहनकर इतनी ठंड में चल रहे है। कल किसी मुझ से कहा कि ठंड से इन्हें बचाओ। प्रियंका गांधी ने कहा कि फिर किसी ने मुझ से पूछा कि आपको डर नहीं लगता इनकी सुरक्षा के लिए। कश्मीर जा रहे है, पंजाब से गुजरेंगे।

    प्रियंका गांधी ने कहा इन सभी को मेरा एक ही जवाब है कि, 'ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे है। भगवान इनकों सुरक्षित रखेगा।' जब तक आप सभी इस देश की सच्चाई को पहचानेंगे तब तक भगवान इस देश की सच्चाई को सुरक्षित रखेगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा एकता में ही आपका विकास है। उन्होंने कहा कि हम इस देश को बचाएंगे, विकसित बनाएंगे और नौजवानों को अपना हक दिलवाएंगे।

    प्रियंका गांधी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, 'राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए सत्ता ने पूरा जोर लगाया गया। हजार करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन ये (राहुल गांधी) सच्चाई से पीछे हटे नहीं।' इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इन पर एजेंसिया लगाई गई, लेकिन यह डरे नहीं। मेरे भाई योद्धा है योद्धा। अदानी जी और अंबानी जी ने देश के बड़े से बड़े नेताओं को खरीद लिया। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+