Rahul Gandhi: सुल्तानपुर में जिस रामचैत मोची की दुकान पर रुके थे राहुल गांधी, उसे भेजी जूते सिलने की मशीन
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उस मोची जिस मोची की दुकान पर रुके थे और उसके साथ चप्पल सिली थी उसे अब उन्होंने जूते सिलने की मशीन भेजी है। रामचेत मोची जो अभी तक हाथों से जूते चप्पल सिलता था उसे जब मशीन मिली तो वो खुशी से झूमने लगा और राहुल गांधी को दुआएं देने लगा।

बता दें शुक्रवार को सुल्तानपुर को राहुल गांधी मानहानि केस की सुनवाई में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पहुंचे थे । सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय रास्ते में उन्होंने अचानक एक मोची की दुकान पर अपना काफिला रोक दिया था और मोची रामचेत से बातचीत कर उसका हाल जाना था। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मोची के साथ सीखकर चप्पल भी सिली थी।
राहुल गांधी ने मोची का समझा दर्द
राहुल गांधी की मोची से मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और अब इस मुलाकात को 24 घंटे नहीं बीते कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोची का दर्द समझते हुए उसे जूते सिलने की मशीन भेज दी ताकि उसे हाथ से जूता ना सिलना पड़े इसके साथ ही वो अधिक से अधिक जूते, चप्पल बेचकर अच्छी कमाई कर सके।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद क्या बोला मोची रामचेत?
राम चेत ने गांधी से हुई इस मुलाकात के बाद कहा पहले मैंने गांधी जी को केवल टीवी पर देखा था। राम चेत ने ए बताया कि "उन्होंने उनसे कहा था कि वे देखेंगे कि वे मेरे लिए क्या कर सकते हैं।" उन्होंने बताया उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनका स्वागत किया था।
कांग्रेस प्रवक्ता ने दी ये जानकारी
यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा "जननायक (जनता के नेता) ने एक मोची परिवार से मुलाकात की और उनके काम की चुनौतियों को समझा और आज राहुल गांधी ने उन्हें भविष्य में उनके काम को आसान बनाने के लिए एक सिलाई मशीन भेजी है। हमें अपने नेता जननायक राहुल गांधी पर गर्व है।"
यूपी कांग्रेस के प्रतिनिधि मनीष हिंदवी ने बताया कि राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के बाहरी इलाके में विधायक नगर में राम चेत के साथ करीब 30 मिनट बिताए। उन्होंने उनके पेशे में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की। हिंदवी ने कहा "मोची को आधुनिक मशीन देकर राहुल गांधी जी ने पूरे देश और समाज को संदेश दिया है कि वे गरीबों और शोषितों के साथ खड़े हैं।"
जननायक श्री @RahulGandhi जी ने पूरा किया वादा…
राहुल गांधी जी कल सुल्तानपुर (UP) में मोची रामचैत जी से मिले थे, उनके काम की बारीकियों को समझा था।
अब उनके लिए जूते सिलने की मशीन भिजवाई है, जिससे रामचैत जी को जूते की सिलाई में आसानी होगी। pic.twitter.com/8ErvwQvnvF
— mads@madhuri (@madshumanbeing1) July 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications