पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को कितना जिंदा रख पाएगी राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra ?
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra को लेकर कांग्रेस के भीतर उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि बीजेपी ने इस यात्रा को लेकर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा ही देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी रही है।

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra in UP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra मंगलवार को गाजियाबाद के रास्ते यूपी में प्रवेश कर गई। यूं तो राहुल की यह यात्रा यूपी के केवल तीन जिलों से होकर गुजरेगी जो 11 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। राहुल की यह यात्रा यूपी के लिए और भी अहम हो जाती है क्योंकि हाल ही में यूपी में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। राहुल की यह यात्रा क्या कांग्रेस को पश्चिम में जिंदा रख पाएगी और वो भी ऐसे समय में जब एक तरफ जहां बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है तो दूसरी ओर सपा-आरएलडी का गठबंधन कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है।

यूपी में कांग्रेंस की हालत बेहद खराब
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के तीन जिलों से होकर गुजरेगी। इन तीन जिलों के अलावा पूरे पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की हालत ठीक नहीं है। राजीतिक विश्लेषकों की माने तो 2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो वह पश्चिमी यूपी तो क्या पूरे यूपी में केवल एक ही लोकसभा सीट रायबरेली जीत पाई। यही हाल कमोबेश यूपी में 2022 की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भी रहा। लाख कोशिशों के बाद भी जयंत कांग्रेस के साथ नहीं आए और उसे इस क्षेत्र में एक भी सीट नसीब नहीं हुई। ऐसे में क्या यह यात्रा पश्चिम में कांग्रेस को जिंदा रख पाएगी ये बड़ा सवाल है।
Recommended Video


क्या इस यात्रा से मिलेगी कांग्रेंस को संजीवनी
कांग्रेस के रण्नीतिकारों की माने तो उनका दावा है कि इस यात्रा से कांग्रेस को यूपी ही नहीं देशभर में काफी मजबूती मिलेगी। भले ही पश्चिम के केवल तीन जिलों से यह यात्रा निकलेगी लेकिन इसमें पूरे यूपी के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के भीतर जोश और उत्साह काफी ज्यादा है। भारत जोड़ो यात्रा के नेशनल मीडिया कोआर्डिनेटर और प्रवक्ता अंशु अवस्थी कहते हैं कि, ''देखिए भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन से भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं। इसीलिए उपमुख्यमंत्री को फ्लॉप शो कहने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ रही है इससे ज्यादा हास्यास्पद क्या हो सकता है। जनता राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के साथ है क्योंकि राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा में जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं और भाजपा उसका जवाब नहीं दे पा रही है।''

सपा-आरएलडी गठबंधन और बसपा पैदा करेगी मुश्किलें
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यूं तो बसपा की मुखिया मायावती और सपा के चीफ अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी हैं लेकिन चुनाव में ये दोनों दल कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा करेंगे। अखिलेश और जयंत चौधरी का इस यात्रा में शामिल न होना ही बताता है कि ये गठबंधन आने वाले टाइम में और मजबूत होगा। इस गठबंधन ने जिस तरह से खतौली विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हराने का काम किया है उससे इनका मनोबल और बढ़ा है। वहीं बसपा ने भी पश्चिम में इमरान मसूद को अपने साथ लाकर बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इमरान को प्रियंका का खास माना जाता था लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान इमरान ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया जिसके बाद अब पश्चिम में कोई बड़ा मुस्लिम नेता कांग्रेस के साथ नहीं है।

राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका भी शामिल
भारत जोड़ो यात्रा नौ राज्यों का सफर पूरा करते हुए लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करके आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा, हमें सभी भारतयात्रियों पर गर्व है। हर उस भारतवासी पर गर्व हे जो इस यात्रा से जुड़ा। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व मुझे आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे, इनके पीछे एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डिगे नहीं।"

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया पलटवार
हालांकि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने वालों का साथ दिया है। कांग्रेस हमेशा टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़ी कर रही है। इस यात्रा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस इस यात्रा को पूरे यूपी में निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाई तो केवल तीन जिलों से निकालकर कोरम पूरा कर दिया गया। जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications