रायबरेली का वो सैलून जहां राहुल गांधी ने बनवाई दाढ़ी, नाई की बदल गई लाइफ!
Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी इन दिनों लगातार चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। इस बीच वे कुछ ऐसे पल निकालते हैं, जिससे उनका आम जन के प्रति निकट से जुड़ाव झलकता है। यूपी के रायबरेली में एक नाई की दुकान पर राहुल गांधी की एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जहां वे अपने बाल कटवाने और दाढ़ी ट्रिम कराने के लिए पहुंचे।
लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच से राहुल गांधी अक्सर कुछ ऐसे पल शेयर करते हैं, जिसमें उनका लोगों के निकट से जुड़ाव दिखता है। ऐसा ही एक पल रायबरेली में उन्होंने बिताया। दरअसल, कांग्रेस दिग्गज यहां एक सैलून पर बाल कटवाने पहुंचे थे।

रायबरेली के लालगंज में न्यू मुंबा देवी हेयर कटिंग सैलून के मालिक मिथुन कुमार सोमवार को आश्चर्य में पड़ गए जब राहुल गांधी अचानक सैलून में अंदर आ गए और उन्होंने दाढ़ी ट्रिम करने और बाल काटने को कहा। इसको बाद तो रायबरेली में अचानक मिथुन के सैलून की चर्चा बढ़ गई।
इस बीच राहुल गांधी के जाने बाद मिथुन से मीडिया से संपर्क किया। बातचीत में मिथुन कुमार ने कहा कि उन्होंने कभी इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि कभी राहुल गांधी जैसा बड़ा नेता उनकी दुकान पर बाल कटवाने के लिए आएगा।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सैलून में काम करने वाले अमन कुमार ने कहा, "उन्होंने हमसे सिर्फ उस पार्टी को वोट देने के लिए कहा जो हमें पसंद है। रक्षा बलों के लिए अग्निवीर भर्ती योजना पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस योजना को हटा दिया जाएगा।"
अमन कुमार ने आगे कहा कि राहुल गांधी के दुकान में आने के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। अमन ने कहा, "ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। अगर पहले 10 लोग आते थे, तो अब 15 आते हैं। उस दिन से हमें बहुत सारे कॉल आ रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications