गलत साइकिल की पैडल मार रहे हैं अखिलेश इसलिए आगे नहीं बढ़ रहा प्रदेश- राहुल
नई दिल्ली। देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा लेकर निकले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में रैली की। इस दौरान राहुल गांधी ने सपा और अखिलेश सरकार पर हमला बोला।

हालांकि इस दौरान राहुल गांधी ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
राहुल ने कहा कि गलत साइकिल की पैडल मार रहे हैं अखिलेश इसलिए प्रदेश आगे नहीं बढ़ रहा है।
इस साइकिल की पैडल मार रहे हैं अखिलेश
बता दें कि राहुल रविवार (2 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश स्थित जिला मैनपुरी में थे। अपने भाषण में राहुल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश उस साइकिल की पैडल मार रहे हैं जो स्टैंड पर खड़ी है। इसलिए उत्तर प्रदेश आगे नहीं बढ़ पाया।
राहुल ने सभा में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पहले हाथी का राज था, जो सारे पैसे खा गया। इसके बाद अखिलेश को चुना गया। मैं खुश था कि एक युवा नेता चुन कर आया है लेकिन अखिलेश जिस साइकिल की पैडल मार हे हैं वो स्टैंड पर खड़ी है।
इस दौरान राहुल ने प्रधानमंतरी नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी जी कभी आम दुकानों से कोल्ड ड्रिंक नहीं पीते, वो अमेरिकन कोल्ड ड्रिंक पीते हैं।
2017 का विधानसभा चुनाव है निशाना
गौरतलब है कि राहुल आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में किसान यात्रा लेकर निकले हैं। देवरिया से शुरू हुई यह यात्रा दिल्ली में आकर खत्म होगी। इस यात्रा के तहत राहुल 39 जिलों का दौरा करेंगे।
इससे पहले प्रदेश के ही फिरोजाबाद जिले में राहुल ने अपनी खाट सभा के दौरान कहा था कि 'उत्तर प्रदेश में सरकारों ने आपको लूट, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार दिया, एक काम बता दो जो आपके लिए किया हो।'
शहीद जवान के लिए पीएम से की अपील
राहुल ने कहा था कि 'आज (1 अक्टूबर) सुबह शहीद जवान बबलू सिंह के पिता और भाई मेरे पास आये और बताया कुछ महीने पहले उनका बेटा शहीद हुआ। तब से उनके पिता और भाई मदद के लिए सरकार के आगे पीछे घूम रहे हैं। आज मैं ये इसलिए कह रहा हूँ क्यूंकि और भी जवान सरहद पर हैं।'
राहुल ने कहा कि 'मैं इस मीटिंग के माध्यम से पीएम से कहना चाहता हूँ कि आप बबलू सिंह के परिवार की मदद कीजिये।'












Click it and Unblock the Notifications