'अजूबा' नहीं रहने दिया तो योगी पर राहुल ने मार दिया जुमला

दरअसल सालों से टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ताज रहे आगरा के ताजमहल को उत्तर प्रदेश की पर्यटन सूची से आउट कर दिया गया। इसको लेकर योगी सरकार की खासी किरकिरी भी हो रही है।

अमेठी। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ताजमहल को पर्यटन सूची से हटाए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार को 'अंधेर नगरी चौपट राजा' बताया है। राहुल ने अपने ट्वीट के जरिए ये तब लिखा जब वो अपने 3 दिवसीय दौरे पर अमेठी आने वाले थे, तभी एक दिन पहले दिल्ली में बैठकर ये ट्वीट किया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा 'सूरज को दीपक ना दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती' और ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु ने लिखा था 'अंधेर नगरी, चौपट राजा'।

Rahul Gandhi attack on Yogi Adityanath by tweet

करोड़ों की योजना का सरकार ने किया था बखान

दरअसल सालों से टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ताज रहे आगरा के ताजमहल को उत्तर प्रदेश की पर्यटन सूची से आउट कर दिया गया। इसको लेकर योगी सरकार की खासी किरकिरी भी हो रही है। हालांकि सरकार ने एक प्रेस नोट जारी कर ताजमहल के विकास के लिए करोड़ों की योजना का बखान किया है, लेकिन फिर भी वो विरोधियों के निशाने पर है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन से जोड़े गए पीएम और सीएम के इलाके

आपको बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार ने हाल में ताजमहल को पर्यटन सूची से हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की गंगा आरती और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ पीठ को इस साल उत्तर प्रदेश की पर्यटन सूची में शामिल किया है।

Rahul Gandhi attack on Yogi Adityanath by tweet

मंगलवार को राहुल ने दिल्ली से किया था ट्वीट

इसी के नाते मंगलवार 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजकर 3 मिनट पर दिल्ली में बैठकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर योगी सरकार पर इसको लेकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ को 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की संज्ञा दी।

डीएम ने टाला था दो दिनों के लिए राहुल का प्रोग्राम

वैसे ये इसलिए भी हो सकता है कि इस ट्वीट के आने से एक दिन पहले सोमवार को अमेठी के डीएम ने राहुल के अमेठी दौरे को दुर्गापूजा और सुरक्षा की दृष्टि से दो दिन बढ़ाने का आदेश दे दिया था और इसके बाद सरकार कांग्रेसियों के निशाने पर आ गई। हालांकि बाद में डीएम ने कहा था कि अगर राहुल गांधी इसी बीच आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+