कानपुर घटना: राहुल गांधी और प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना- अमानवीयता से अंधा हुआ उनका बुलडोजर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कानपुर में मां बेटी की हुई मौत पर यूपी योगी सरकार की बुलडोजर नीति की आलोचना की और इसे तानाशाही बताया।

यूपी के कानपुर देहात में सोमवार को जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में एक मां और बेटी ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सिर से छत छिन जाने के भयभीत मां बेटी ने खुद को झोपड़ी में आग लगा ली थी। ये तब हुआ था जब एसडीएम के साथ पहुंची टीम अतिक्रमण हटवाकर जमीन खाली करवा रही थी। वहीं घटना के दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कानपुर देहात में एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक मां-बेटी की कथित तौर पर आत्मदाह करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जब सत्ता का अहंकार बढ़ जाता है तो इसे "तानाशाही" कहा जाता है, लोगों के जीने का अधिकार है वो उनसे छीना जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अमानवीयता से अंधा हुआ उनका बुलडोजर संवेदनशीलता के लिए खतरा बन गया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा जब सत्ता का अहंकार लोगों के जीने के अधिकार को छीन लेता है, तो इसे तानाशाही कहते हैं।" उन्होंने कहा कि कानपुर की घटना से उनका मन व्यथित है।












Click it and Unblock the Notifications