मोदी जी से काम नहीं हो रहा है तो बतायें, हम 6 महीने में कर देंगे: राहुल
अमेठी। करीब 6 माह बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी बुधवार को काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने यहां जगदीशपुर के कठौरा में आयोजित किसान मेले में कहा कि मोदी जी से काम नहीं हो रहा है तो बतायें, हम 6 महीनों में काम करके देंगे।

2019 में जनता लेगी हिसाब
राहुल ने किसानों के दरमियान कहा कि सिर्फ कांग्रस ने जनता के बीच जाकर उनके हिसाब से काम किया। अमेठी में मैंने रोजगार के मेगा फ़ूड पार्क की शुरआत की जिससे जनता को 40 कारखाने के माध्यम से रोजगार मिलता, लेकिन मोदी सरकार ने उसको भी बन्द कर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव में जनता इनसे हिसाब लेगी।
चुनावी लालीपॉप थी रोज़गार की बात
जगदीशपुर विकास खण्ड के कठौरा गांव में सांसद राहुल गांधी ने सीधा बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और बेरोजगारों ने छलने का काम किया है। जगदीशपुर विधान सभा के कठौरा ग्राम सभा में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है।
उन्होंने बताया कि बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं जैसे मनरेगा, आधार कार्ड जैसी योजनाओं को फ्लॉप बताया लेकिन महीनों का समय बिताने के बाद उसको सही बताया। सांसद ने जीएसटी के बारे में बताया कि कांग्रेस सरकार ने एक टैक्स एक भारत के तहत 18 प्रतिशत टैक्स की बात की थी लेकिन भाजपा और आरएसएस की सरकार ने 28 प्रतिशत कर दिया। कांग्रस ने जनता के बीच जाकर काम किया है लेकिन भाजपा सरकार ने अमेठी की जनता के युवाओं को रोजगार की बात कही थी लेकिन वह सब चुनावी लॉलीपॉप निकला।
काँग्रेस उपाध्यक्ष हाईवे के कमरौली रोड न 1 पर किसानों की दुकानों को समस्याओं से रूबरू हुए। किसानों व दुकानदारों की मांग पर वो पैदल कठौरा से रोड न 1 तक पैदल आये।












Click it and Unblock the Notifications