लखनऊ में रोड शो में राहुल-अखिलेश ने पीएम मोदी पर जमकर बोला हमला

लखनऊ में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। दोनों ही नेताओं ने एक ही गाड़ी पर लखनऊ मे किया रोड शो, हजरतगंज से घंटाघर तक चला रोड शो

लखनऊ। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद पहली बार राहुल और अखिलेश एक साथ लखनऊ में रोड शो किया। दोनों नेता एक ही गाड़ी पर लखनऊ की सड़कों पर लोगों से इस गठबंधन के लिए वोट करने की अपील कर की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने कई जगह पर लोगों को संबोधित भी किया।

rahul gandhi

राहुल और अखिलेश का यह रोड शो हजरतगंज के गांधी प्रतिमा से शुरु होकर चौक के घंटाघर तक गई। यह रोड शो शहर के ज्यादातर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से होकर गुजरेग, जिसमें मुख्य रूप से कैसरबाग, अमीनाबाद, नजीराबाद, नक्खास, मौलवीगंज, रकाबगंज, नक्खाश, राजा बाजार, चौक के इलाके शामिल है। इससे पहले भी जब राहुल गांधी ने अपना रोड शो किया था तो इसी रूट को उन्होंने अपनाया था।

road show

पीएम मोदी पर बरसे राहुल

इस रोड शो में दोनों ही दलों के कार्यकर्ता और नेता साथ रहे, रोड शो के दौरान पूरा शहर जाम हो गया है और हर तरफ सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता ही नजर आ रहे हैं। रोड शो की समाप्ति के बाद राहुल और अखिलेश ने एक बार फिर से लोगों को जनसभा के जरिए संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी के नाम पर पूरे देश को बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया जबकि देश का पैसा गिने-चुने 4-5 लोगों के पास है। राहुल ने एक अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि आप कहते हैं कि अगर मैं मुख्यमंत्री बना, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

अखिलेश ने मांगा लोगों का साथ
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि हम एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाएंगे और प्रदेश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब आपके साथ हाथ का भी साथ हैं लिहाज सभी कांग्रेस और सपा के उम्मीदवारों को अपना वोट देकर हमें प्रदेश के विकास को रफ्तार देने का मौंका दें।

road show

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+