अदिति सिंह की बदौलत पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बचाई गढ़ में कांग्रेस की लाज, जानें क्या रहा अद्भुत संयोग

रायबरेली। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो गई है। लगभग सभी जिलों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसी बीच रायबरेली से आए परिणाम कुछ ज्यादा ही खास हैं। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली ने इस बार इतिहास रचते हुए 27 साल में पहली बार किसी महिला को नगर पालिका अध्यक्ष चुना है। बता दें कि कांग्रेस की पूर्णिमा श्रीवास्तव ने यहां जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कई इतिहास बने हैं जो किसी अद्भुत संयोग से कम नहीं हैं।

क्या रहा अद्भुत संयोग

क्या रहा अद्भुत संयोग

खास बात यही भी है कि महिला सांसद सोनिया गांधी, महिला विधायक अदिति सिंह के बाद यह पहला मौका होगा जब नगर पालिका अध्यक्ष भी कोई महिला है। साथ ही तीनों कद्दावर राजनीतिक कुर्सी पर महिलाएं ही काबिज हैं। रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद है जबकि कांग्रेस के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह यहां से विधायक हैं। इस बार जिले की तीसरी बड़ी राजनीतिक कुर्सी पर कांग्रेस की पूर्णिमा ने सपा को हराकर जीत दर्ज की है।

किस-किस को दी मात

किस-किस को दी मात

रायबरेली में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से सोनिया रस्तोगी, सपा से नसरीन बानो, बसपा से रीना, जन अधिकार पार्टी से पूनम किन्नर मैदान में थी, जिन्हें हराकर पूर्णिमा जी ने विजय पताका लहराई है। यहां पहली बार 1988 में निकाय चुनाव हुआ था और शुरूआत में यह सीट कांग्रेस के पास ही रही, लेकिन साल 2000 में यहां से बीजेपी के मनोज पांडे को जीत मिली। हालांकि 2006 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह को जीत मिली। निवर्तमान में बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इलियास यहां से नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष हैं।

पूर्णिमा ने बचाई लाज

पूर्णिमा ने बचाई लाज

निकाय चुनाव में कांग्रेस का गढ़ माने वाले अमेठी व रायबरेली में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दोनों ही जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अगर रायबरेली नगर पालिका की सीट छोड़ दी जाए तो रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस कहीं भी जीत नहीं दर्ज कर पाई। अमेठी में दो नगर पंचायत व दो नगर पालिका हैं। वहीं रायबरेली में आठ नगर पंचायत व एक नगर पालिका हैं। इनमें केवल रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। इस सीट पर कांग्रेस की पूर्णिमा श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। वह 4232 वोट से जीतीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो को हराया।

रायबरेली की अन्य सीटों का हाल

रायबरेली की अन्य सीटों का हाल

यहां लालगंज नगर पंचायत- रामबाबू गुप्ता सपा डलमऊ नगर पंचायत - ब्रजेशदत्त गौड़ निर्दलीय ऊँचाहार नगर पंचायत -शाहीन सुल्तान (सपा) बछरावां नगर पंचायत - शिवेंद्र सिंह (निर्दलीय), परसदेपुर नगर पंचायत - विनोद कुमार (बीजेपी), महराजगंज नगर पंचायत - सरला साहू (बीजेपी), सलोन नगर पंचायत - अशफाक (निर्दलीय) ने जीत दर्ज की। अमेठी में दो नगर पालिका सीटें गौरीगंज व जायस के साथ दो नगर पंचायतें अमेठी व मुसाफिरखाना हैं। गौरीगंज नगरपालिका सीट पर एसपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है, जबकि जायस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट जीता है। अमेठी की नगर पंचायत सीट पर बीजेपी की चंद्रमा देवी जीत गई हैं।

 जीत में अदिति सिंह का अहम रोल

जीत में अदिति सिंह का अहम रोल

पूर्णिमा की जीत में अदिति सिंह का रोल अहम है। रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर पूर्णिमा ने कांग्रेस की नाक बचा ली है। जानकारों के मुताबिक पूर्णिमा की इस जीत में सदर विधायक अदिति सिंह का अहम रोल रहा है। उन्होंने पूर्णिमा के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे थे। इसके अलावा कई जनसभाएं और रोड शो भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+