PICS: फेसबुक के जरिए मिली बॉलीवुड में एंट्री, अब अप्रैल में रिलीज हो रही है फिल्म

रायबरेली। जिले के एक साधारण से गांव की रहने यशवंत की बेटी अंबिका ने बॉलीवुड में एंट्री कर रायबरेली का नाम रोशन किया है। बचपन से फिल्मों में रुचि और मेहनत ने अंबिका को उनका सपना पूरा करने में मदद की। अंबिका की फिल्म मंदाकिनी अप्रैल महीने में रिलीज हो रही है। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के ओरछा में चल रही थी।

रायबरेली के मऊ रोखा की रहने वाली है अंबिका

रायबरेली के मऊ रोखा की रहने वाली है अंबिका

नई नवेली एक्ट्रस अंबिका रायबरेली जिले के डीह क्षेत्र के छोटे से गांव मऊ रोखा की रहने वाली हैं। अंबिका सिंह इस समय मध्य प्रदेश के ओरछा में ‘मंदाकिनी' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इतना ही नहीं वे फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं, जबकि इस फिल्म को संजय साक्षी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म मंदाकिनी में अंबिका एक पागल औरत की बेटी के रोल में हैं। फिल्म में इलाहाबाद के दीप राज राणा ‘ठाकुर', लखनऊ की पूजा सक्सेना ‘बिजली रानी' जमशेदपुर की सोनिया सिंह, मेरठ के रवीश राठी ‘शक्ति' के रोल में हैं।

बचपन से रही हैं ग्रामीण परिवेश में

बचपन से रही हैं ग्रामीण परिवेश में

अबिका सिंह का बचपना शुरू से ही ग्रामीण परिवेश में बीता है। अंबिका को बचपन से ही डांस और अभिनय का शौक था। अंबिका ने बचपन से ही मायानगरी में जाने के ख्वाब संजोए थे। यही सपना लिए वह 19 साल की उम्र में ही माया नगरी मुंबई पहुंच गईं। उन्हें पहला एलबम 'तेरी सूरत' में अवसर मिला। इस एलबम की शूटिंग लखनऊ में हुई थी। इसके बाद दूसरे एलबम 'तेरे लिए' में काम करने का मौका मिला। अब मंदाकिनी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग ओरछा जतारा में ही होगी।

लिटिल थीफ में भी नजर आएंगी अंबिका

लिटिल थीफ में भी नजर आएंगी अंबिका

इस फिल्म के बाद अंबिका को दूसरी फिल्म ए लिटिल थीफ में भी काम करने का अवसर मिल गया है। अंबिका वानी की आदर्श माधुरी दीक्षित और सलमान खान हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय मां सुशीला सिंह और बहन अंकिता सिंह को देती है।

पेशे से किसान हैं पिता

पेशे से किसान हैं पिता

अंबिका के पिता पेशे से किसान हैं उनका नाम यशवंत सिंह और मां सुशीला सिंह है। बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में 10 साल पहले परिवार सहित रायबरेली में मधुबन होटल के पास किराए के मकान में रहने लगे। उनका एक बेटा अखिलेश प्रताप और चार बेटियां अर्चना, अंकिता, अंबिका और अंतिमा हैं। तीसरे नंबर की बेटी अंबिका पढ़ाई में औसत ही है। इस समय वह समाजशास्त्र विषय से एमए की पढ़ाई पंडित रामेश्वर बाजपेई स्मृति महाविद्यालय से कर रही है।

फेसबुक ने खोली राह

फेसबुक ने खोली राह

अंबिका बताती हैं कि संघर्ष के दिनों में फेसबुक पर उसकी दोस्ती लखनऊ के राजेश्वर पांडे से हुई और उन्होंने उसे अपने एल्बम ‘तेरी सूरत' में काम करने का ऑफर दिया। इस एल्बम की शूटिंग लखनऊ में ही हुई है। हालांकि अभी यह रिलीज नहीं हुई है। यहां के बाद उसे मुंबई जाने का मौका भी मिला। मुंबई में भी एक एल्बम उसने शूट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+