सुल्तानपुर: रेडियो में हुआ विस्फोट, महिल समेत 3 घायल
सुल्तानपुर के राम बहादुर सिंह उर्फ कप्तान के दरवाजे पर खड़ी ट्राली के ऊपर अज्ञात रेडियो रखा था।
सुल्तानपुर। रेडियो पर खबरों और संगीत का लुत्फ उठा रहे हैं तो हो जाए सावधान, आप किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। घटना उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थितथाना क्षेत्र बल्दीराय के नन्दरई गांव का है। जहां संदेह जनक परिस्थियों में फटे रेडियों बम से 3 लोग घायल हो गये।

इसकी खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को नन्दरई गांव में दोपहर 4:30 बजे राम बहादुर सिंह उर्फ कप्तान के दरवाजे पर खड़ी ट्राली के ऊपर अज्ञात रेडियो रखा था। जिसे देख कर गांव के संदीप पुत्र राम सहाय कोरी 25 वर्ष ने उठा कर जैसे ही बजाना चाहा कि एकाएक धमाका हो गया।
इससे खुद वो और पास में खड़े अंकित पुत्र स्वामीनाथ 6 वर्ष व सोना देवी सिंह पत्नी शारदा सिंह 75 बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसमें संदीप को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं दो का स्थानीय चिकित्सालय बल्दीराय में इलाज चल रहा है।
पुलिस का मामले में कहना है कि हादसे में संदीप का चेहरा तथा पेट व हाथ की उंगली विस्फोट में जख्मी हो गई है। थानाध्यक्ष बल्दीराय के बी सिंह ने बताया कि रेडियो बम का अवशेष लेकर जांच की जा रही है।















Click it and Unblock the Notifications