इलाहाबाद: शिकार करने आया 10 फीट का अजगर, चीखने लगे लोग!
Recommended Video

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद शहर में एक बार फिर अजगर निकला है। लोगों के बीच खौफ बने अजगर ने फिर से शहर के लोगों में दहशत फैलाई है। यह चौथा मौका है जब लगातार दिसंबर के महीने में ही चार अजगर निकल चुके हैं। इस बार संगम तट की ओर जाने वाले रास्ते पर परेड ग्राउंड में एक 10 फीट का अजगर पकड़ा गया है।

गिलहरी को खाने की कोशिश में अजगर
अजगर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था और पेड़ पर बैठी गिलहरी को शिकार बनाने जा रहा था। तभी राहगीरों ने अजगर को देखा और चीखने-चिल्लाने लगे । अजगर होने की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर डायल 100 के सिपाही पहुंचे, लेकिन विशालकाय अजगर को देखकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोगों ने अजगर को पकड़ा और जंगल में ले जाकर उसे छोड़ दिया।

अजगर ने परेशान किया
अजगर की लंबाई 10 फीट से ज्यादा थी और उसे पकड़ने में खासी मशक्कत का सामना वन विभाग को भी करना पड़ा। अजगर पेड़ की ऊंचाई पर चलता चला गया जिसे उतारने में वन विभाग तरह-तरह की तरकीब आजमाता रहा। याद दिला दें कि इलाहाबाद में लगातार अजगरों के निकलने का सिलसिला चल रहा है।

इलाहाबाद के कॉलेज में निकले तीन अजगर
इसी महीने में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के फाफामऊ स्थित कॉलेज में तीन अजगर निकल चुके थे । यह चौथा अजगर है जो इलाहाबाद में निकला और लोगों की नजर में आया। फिलहाल अजगर को सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है । अजगर देखने के लिए लोगों में कौतूहल रहा।












Click it and Unblock the Notifications