Purvanchal Expressway: बारिश ने खोली पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की पोल, सड़क में हुआ 15 फीट का गड्ढा

Purvanchal Expressway: 22 हजार करोड़ रुपए की लगात से पिछले साल तैयार हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की पोल बारिश ने खोल दी है। लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला ये एक्सप्रेस-वे दो दिन से हो रही भारी बारिश में धंस गया। सड़क धंस जाने से सुल्तानपुर के हलियापुर क्षेत्र में करीब 15 फीट का गड्ढा हो गया। इस दौरान कई कार हादसे का शिकार हो गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, एक्सप्रेस-वे में 15 फीट का गड्ढा होने की सूचना पर यूपीडा ने रातों-रात गड्ढे को ठीक कर दिया।

Purvanchal Expressway has a 15 feet crater due to rain in Sultanpur

16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 हजार करोड़ रुपए से बने 340 किलीमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। उस वक्ता कहा गया था कि इस एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान भी लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। लेकिन, इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दावों की पोल पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने खोल दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुल्तानपुर जिले के हलियापुर के पास एक्सप्रेस-वे अचानक से धंस गया और लगभग 15 फीट का गड्ढा हो गया।

पूर्वांचल एक्सप्रेंस-वे अचानक हुए इस गड्ढे में लखनऊ की तरफ जा रही कई कार हादसे का शिकार हो गई। जिसकी वजह से एक यात्री भी घायल हुआ है। हालांकि, किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। वहीं, एक्सप्रेस-वे में 15 फीट का गड्ढे होने की सूचना पर यूपीडा टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक्सप्रेस-वे पर आ रहीं गाड़ियों का डायवर्जन कर दिया गया था। गाड़ियों के डायवर्जन के बाद यूपीडा ने रातों-रात गड्ढे को ठीक कर दिया।

यूपी कांग्रेस ने उठाया सवाल
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 15 फीट का गड्ढा होने पर यूपी कांग्रेस ने सवाल उठाया है। यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाल-फिलहाल ही बना 'पूर्वांचल एक्सप्रेस वे' अभी दो बरसात भी नहीं देख पाया कि टूटकर धंस गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के पास इस पर लगभग 15 फुट गहरा गड्ढा हो गया है, जिस कारण कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना मिल रही है। सरकार के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा साक्ष्य क्या होगा?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+