बम होने की सूचना पर पंजाब मेल में मची अफरातफरी, दो घंटे तक चली तलाश

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ट्रेन में बम की सूचना होने के बाद हड़कंप मच गया। बम की सूचना के बाद मौके पर बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, जीआरपी, आरपीएफ सहित सिविल पुलिस ने पूरी ट्रेन में बम को तलाशा। लेकिन 2 घंटे तक ट्रेन में चले तलाशी अभियान के बाद कुछ नही मिल। जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्री डरे-सहमे नजर आए। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Punjab Mail blamed for information on bomb blasts in shahjahanpur

दरअसल हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल से एक यात्री रेलवे फाटक के पास नीचे गिर गया। जिसने गेटमैन को ट्रेन में बम होने की सूचना दी। बताया कि 6 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन में धमाका हो जाएगा। इस सूचना के बाद एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 3 पर रोक दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड, बम स्क्वॉड आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। ट्रेन के डिब्बों को खाली कराकर उस में सघन तलाशी की गई। यात्रियों के सामानों की चेक किया गया।

इस दौरान हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल 2 घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही और ट्रेन सहित प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। संघन तलाशी के बाद ट्रेन में किसी तरह का कोई विस्फोटक ना मिलने पर ट्रेन को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया। पुलिस और जीआरपी ने मिलकर बम की सूचना देने वाले युवक सहित तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि ट्रेन में बम रखा गया है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर उसकी तलाशी ली गई, लेकिन बम होने की कोरी अफवाह थी। इस मामले मे तीन लोगो हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+