VIDEO: खुले में शौच करने पर पुजारी ने गाली देकर बनाया मुर्गा, पीठ पर रखी ईंट

VIDEO: खुले में शौच करने पर पुजारी ने बनाया मुर्गा, पीठ पर रखी ईंट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रामगंगा के किनारे खुले में शौच करना कुछ लोगों के लिए बेइज्जती की वजह उस समय बन गया जब नजदीक ही स्थित एक मंदिर के पुजारी ने उन्हें देख लिया। उसने शौच करने वाले लोगों को पकड़कर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मुर्गा बनाया और पिटाई की।

सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

इतना ही नहीं मुर्गा बनाने के बाद उनकी कमर पर ईंटें भी रखी गयी और आरोपी पुजारी ने उनका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद मुरादाबाद में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

थाना कटघर का मामला

थाना कटघर का मामला

वीडियो वायरल होने के बाद पता लगा कि ये मामला थाना कटघर के गुलाबबाड़ी रामगंगा के किनारे का है जहां पर एक मंदिर भी स्थित है। इसी मंदिर के पुजारी अमित ने अपने साथियों के साथ खुले में शौच कर रहे लोगों से गाली-गलौज करते हुए अमानवीय व्यवहार करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। जब पुजारी अमित से इस घटना के बारे में पता किया गया तो वो उस स्थान पर ले जाकर दिखाने लगे जहां की घटना थी, अभी वो जगह बता ही रहे थे कि अचानक एक शख्स को शौच करते देख उसकी ओर लपक पड़े और उसे भी पकड़ लिया।

लोगों ने किया पुजारी का समर्थन

लोगों ने किया पुजारी का समर्थन

पुजारी अमित ने उस व्यक्ति के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया। वो व्यक्ति पुजारी के हाथ जोड़ने लगा, पैर पकड़कर माफी मांगने लगा लेकिन पुजारी उसे उपदेश देता रहा और वो शख्स हाथ जोड़े खड़ा रहा। इसके बाद पुजारी अमित मंदिर की ओर ले गया और गंदगी दिखाने लगा। मंदिर के आसपास के लोग भी पुजारी का समर्थन कर रहे थे।

एसपी सिटी ने दिए केस दर्ज करने के आदेश

एसपी सिटी ने दिए केस दर्ज करने के आदेश

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और मुरादाबाद के एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने संबंधित थाने को वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+