यूपी, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, चलेंगी 25 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Puja Special Trains Latest News Indian Railway: आगामी त्योहारों पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ होने वाली है। अक्टूबर माह में दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। इस दौरान यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए रेलवे ने कमर कस ली है। कई पूजा स्पेशल ट्रेनें अभी से चलाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 25 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है जो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को प्रत्येक स्थिति में सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
- उन्होंने कहा कि त्यौहार आने वाले हैं ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे ने बिहार, यूपी, झारखंड और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए 25 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। निःसंदेश ये 25 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को उनके गृहनगर तक पहुंचाने का काम करेंगी और उन्हें राहत देंगी। इस पहल से लाखों यात्रियों की राह आसान होगी। इसके साथ ही जिन रूटों पर और ट्रेन चलाए की जरूरत होगी वहां बढ़ाए जाएंगे।

इनके बीच चलेंगी ट्रेनें
- हावड़ा खातीपुरा हावड़ा के बीच, अजमेर संतरागाछी के बीच , रांची अजमेर के बीच, हिसार खड़की के बीच, बीकानेर साइननगर शिरडी के बीच , भगत की कोठी जोधपुर से बांद्रा के बीच , गोमती नगर से खातीपुरा जयपुर के बीच, अजमेर से सोलापुर के बीच, अजमेर से बांद्रा के बीच, भगत की कोठी से दानापुर के बीच, दौराई से सुल्तानपुर के बीच, मदार से रोहतक के बीच, लाल कुआं से राजकोट, हुबली से भगत की कोठी, कानपुर से असारवा के बीच, मैसूर से अजमेर के बीच, तिरुपति से हिसार के बीच, जोधपुर से मऊ के बीच, पुणे से सांगानेर जयपुर के बीच, ओखा से शकूरबस्ती के बीच, पुणे से सांगानेर के बीच, पुणे से सांगानेर के बीच, भावनगर से शकूर बस्ती के बीच, उदयपुर सिटी से आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के चौदहवें दिन 30 सितम्बर, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी, इज्जतनगर मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अन्तर्गत स्टेशनों पर प्लेटर्फों, प्रतीक्षालय एवं कार्यालयों तथा रेलवे ट्रैक के किनारों की सफाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications