हावड़ा- गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा होकर इतने बजे पहुंचेगी देवरिया, देखें पूरा शेड्यूल

Puja Special Trains: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कई पूजा स्पेशल ट्रेनें वर्तमान समय में चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 03047 - 03048 हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 26 अक्टूबर से किया जाएगा। 27 अक्टूबर, को गोरखपुर से 01 फेरे के लिए किया जायेगा।

  • 03047 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 26 अक्टूबर, 2025 को हावड़ा से 16.50 बजे प्रस्थान कर बण्डेल से 17.52 बजे, बर्धमान से 19.08 बजे, दुर्गापुर 20.15 बजे, आसनसोल से 21.00 बजे, चितरंजन से 21.27 बजे, मधुपुर से 22.07 बजे, जसीडीह से 22.32 बजे, झाझा से 23.55 बजे दूसरे दिन कियूल से 00.37 बजे, बरौनी से 02.20 बजे, हाजीपुर से 03.50 बजे, सोनपुर से 04.02 बजे, छपरा से 06.30 बजे, सीवान से 07.33 बजे तथा देवरिया सदर से 08.42 बजे छूटकर गोरखपुर 10.15 बजे पहुँचेगी।
railway
  • वापसी यात्रा में 03048 गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 27 अक्टूबर, 2025 को हावड़ा से 13.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 14.25 बजे, सीवान से 15.40 बजे, छपरा से 17.05 बजे, सोनपुर से 18.20 बजे, हाजीपुर से 18.35 बजे, बरौनी से 21.10 बजे, कियूल से 22.32 बजे दूसरे दिन झाझा से 00.10 बजे, जसीडीह से 00.44 बजे, मधुपुर से 01.10 बजे, चितरंजन से 02.02 बजे, आसनसोल से 02.55 बजे, दुर्गापुर से 03.32 बजे, बर्धमान से 04.54 बजे तथा बण्डेल से 05.53 बजे छूटकर हावड़ा 08.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी/साधारण द्वि़तीय श्रेणी के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+