छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस -बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन इस तारीख से यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें शेड्यूल

Puja Special Train: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई-बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज 18, 22, 26 एवं 30 अक्टूबर, 2025 को तथा बनारस से 19, 23, 27 एवं 31 अक्टूबर, 2025 को 04 फेरों के लिये चलाई जा रही है।


छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई से..

  • 01031 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-बनारस पूजा विशेष गाड़ी 18, 22, 26 एवं 30 अक्टूबर, 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से 07.35 बजे प्रस्थान कर दादर से 07.50 बजे, ठाणे से 08.15 बजे, कल्याण जं. से 09.00 बजे, नासिक रोड से 12.05 बजे, चालीसगांव जं. से 13.32 बजे, जलगांव जं. से 15.00 बजे, भुसावल से 15.30 बजे, इटारसी से 21.50 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.35 बजे, कटनी से 03.20 बजे, सतना से 04.55 बजे, मानिकपुर से 06.27 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 08.15 बजे छूटकर बनारस 13.35 बजे पहुँचेगी।
puja special train

बनारस से

  • वापसी यात्रा में, 01032 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी 19, 23, 27 एवं 31 अक्टूबर, 2025 को बनारस से 16.00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी से 23.45 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 03.30 बजे, सतना से 06.45 बजे, कटनी से 09.00 बजे, जबलपुर से 12.15 बजे, इटारसी से 17.20 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 00.30 बजे, जलगांव जं. से 01.00 बजे, चालीसगांव जं. से 02.02 बजे, नासिक रोड से 04.02 बजे, कल्याण जं. से 07.13 बजे, ठाणे से 07.27 बजे तथा दादर से 07.58 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 08.20 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+