पब्लिक ने रोकी लूट की घटना, पुलिस ने कहा, ऐसे ना पीटे अपराधियो को...
मेरठ। यूपी में पुलिस भले ही ताबड़ तोड़ एनकाउन्टर कर रही हो..लेकिन अपराधियों के दिलो में खौफ नजर नहीं आ रहा। ताजा मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का है। यहां गैस एजेंसी के कर्मचारी से एक लूटेरे ने नगदी से भरा बैग लूट कर भागने की कोशिश की, तो जागरुक जनता ने लूटेरे को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस लूटेरे को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

सोमवार की दोपहर मोहन गैस एजेंसी कर्मचारी रमेश लगभग एक लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लेकर एजंसी के पास खड़ा था। तभी एक एक नकाबपोश लूटेरा उसके पास पहुंचा और बैग लूट कर फरार होने लगा। एजेंसी कर्मी रमेश का शोर शराबा सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और लूटेरे को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। बाद भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस के अधिकारियो ने जनता के साहस की सराहना की, लेकिन साथ ही ऐसे लूटेरो के साथ मारपीट ना करने की भी अपील की।












Click it and Unblock the Notifications