VIDEO: मोबाइल चोरी करना पड़ा भारी, पब्लिक ने की जमकर धुनाई

जेब से मोबाइल फोन गायब होने की भनक जब तीमारदार को हुई तो उसने मोबाइल की खोज शुरू कर दी। मोबाइल की तलाश करते-करते तीमारदार ने चोर को पकड़ लिया। चोर होने की जानकारी पर लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर डाली

बुलंदशहर। जिला सरकारी अस्पताल में एक चोर को मोबाइल फोन चोरी करना भारी पड़ गया। मोबाइल फोन चोरी करते हुए लोगों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। धुनाई करने के बाद लोग चोर को पकड़कर नगर कोतवाली ले गए। जहां पुलिस ने चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

देखिए VIDEO...

मामला बुलंदशहर के जिला सरकारी अस्पताल का है। सोमवार की देर शाम को एक तीमारदार अपने मरीज को खाना देने के लिए आया था। अस्पताल के अंदर ही एक चोर ने तीमारदार के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। जेब से मोबाइल फोन गायब होने की भनक जब तीमारदार को हुई तो उसने मोबाइल की खोज शुरू कर दी। मोबाइल की तलाश करते-करते तीमारदार ने चोर को पकड़ लिया। चोर होने की जानकारी पर लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर डाली।

बता दें कि नगर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चोर की पिटाई होती रही और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बता दें कि लोगों ने पुलिस को कोतवाली में जाकर सूचना भी दी, लेकिन पुलिस ने मौके पर जाकर जांच करना जरूरी नहीं समझा और लोग बड़े आराम से चोर की पिटाई करते रहे। बता दें कि जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो राहगीर जेबकतरे को खुद ही पुलिस चौकी तक पिटाई करते हुए ले गए।

वीडियो में देख सकते हैं कि लोग कभी लातों की बरसात तो कभी चांटों और घूंसों से चोर की धुनाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक महिला ने भी चोर की पिटाई कर दी। इस तमाशे को देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई, तभी मौके पर पहुंचा पुलिसकर्मी भी चोर को हिरासत में लेने की वजह थाने पर लेकर आने की बात कहता चला गया। चोर ने थाने पर ले जाते समय पब्लिक से हाथ जोड़कर रहम की भीख भी मांगी, लेकिन पब्लिक ने उसे अभयदान देने की बजाए पुलिस को सौंपना ही उचित समझा। फिलहाल पुलिस ने तीमारदार की तहरीर पर चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+