उन्नाव रेप केस: काशी की गंगा में उतरकर किया योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
वाराणसी। उन्नाव में रेप पीड़िता के द्वारा मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या का प्रयास और फिर फर्जी मुकदमे में जेल में बंद पिता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत के बाद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ का विरोध गंगा की लहरों के बीच खड़े होकर किया गया। 'नारी पर अत्याचार, कहां है योगी सरकार ' स्लोगन लिख कर समाजवादी पार्टी के नेताओं और स्थानीय महिलाओं ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तख्ती को गंगा में प्रवाहित कर दिया। इस विरोध में शामिल महिलाओं का आरोप है कि वर्तमान में यूपी के सरकार में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना बढ़ी है। भले ही सूबे के मुखिया ने एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया हो लेकिन वो फेल है और सत्ता में शामिल गुनहगार खुलेआम घूम रहे हैं जिन्हें कानून का कोई डर नहीं है।

गंगा होकर किया विरोध
मंगलवार को राजेंद्र प्रसाद घाट के सामने बीच गंगा मे खड़े होकर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में हाथो मे तख्ती लेकर विरोध दर्ज करने वालों ने कहा कि गंगा मां की गोद में बैठ कर अपना विरोध कर रहे हैं। दरसल बीते दिनों उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था और प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी कार्रवाई न होने से क्षुब्द होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मादाह करने का भी प्रयास किया। पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। इस मामले में आरोपी विधायक खुलेआम अपनी सफाई देने के लिए सीएम आवास भी पहुंच गए। इन सभी बातों से नाराज होकर यहां सूबे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

17 प्रतिशत बढ़ा है महिलाओ से संबंधित अपराध
वहीं इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने सूबे की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्नाव की पीड़िता ने अपने न्याय की गुहार को लेकर उच्च अधिकारियों के दफ्तर से मुख्यमंत्री के आवास तक पहुंच गयी लेकिन उसकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं मिला। विरोध प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीएम योगी ने दिखावे के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया है। आंकड़े बताते हैं कि पिछली सरकार से 17 प्रतिशत ज्यादा बीजेपी की सरकार में रेप जैसी घटनायें बढ़ी हैं लेकिन सरकार इन्हें काबू करने में असफल है।












Click it and Unblock the Notifications