VIDEO: ATM को पहनाई गई माला, उतारी गई आरती...और पैसा दे नहीं रहा

जिले के सभी बैंको में 4 दिन से कैश की किल्लत है। कैश न होने से सभी बैंकों के एटीएम पर ताले लटके हुए हैं।

संभल। बैंक एटीएम में 4 दिनों से पैसों की किल्लत के चलते अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। चंदौसी में बंद पड़े एटीएमों की लोगों ने पूजा-अर्चना की, आरती की गई और यहां तक की एटीएम को माला पहनाकर कैश की कमी दूर होने की प्रार्थना की गई।

VIDEO: ATM को पहनाई गई माला, उतारी गई आरती...और पैसा दे नहीं रहा

संबल जिले में इन दिनों नोटबंदी के दिनों की तस्वीर दिखाई दे रही है। दरअसल जिले के सभी बैंको में 4 दिन से कैश की किल्लत है। कैश न होने से सभी बैंकों के एटीएम पर ताले लटके हुए हैं। लोगों को विड्रॉल से भी कैश नहीं मिल पा रहा है। कैश न मिलने से व्यापारी, किसानों के साथ ईद की तैयारी में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग भी परेशान हैं।

कैश न मिलने से परेशान लोगों का आरोप है की बैंक प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। जिले में 4 दिनों से बंद पड़े एटीएमों को अभी तक चालू न किए जाने से बैक प्रबंधकों के रवैए को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। आक्रोशित व्यापारियों ने बैंक प्रबंधकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बैंक और एटीएम में कैश की समस्या को दूर करने की मांग की है। स्टेट बैंक के प्रबंधक का कहना है कि आरबीआई से डिमांड के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है। आरबीआई को अधिक कैश की डिमांड भेजी गई है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+