VIDEO: मैनपुरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर से महिलाएं गिरफ्तार
मकान को किराए पर लेकर बाहर से महिलाओं को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जाता था। मोहल्लेवासियों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में मौके से सभी को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया।
मैनपुरी। मैनपुरी में डायल 100 पुलिस ने घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। घर के अंदर से 4 लड़कों और 2 महिलाओं को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया है, मौके से कंडोम आदि के डिब्बे भी बरामद हुए हैं। पूरे मामले के मुताबिक थाना कोतवाली मैनपुरी के बंशीगोहरा के एक मकान में पुलिस ने छापामारी करते हुए सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ किया है। मकान को किराए पर लेकर बाहर से महिलाओं को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जाता था। मोहल्लेवासियों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में मौके से सभी को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली लाई है और पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications