रायबरेली में दी गई शक्ति ऐप के जरिए कांग्रेस से जुड़ने की ट्रेनिंग, 2 नवंबर को आएंगे राहुल-सोनिया

रायबरेली। राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को सक्षम बनाने और खुद से जोड़ने के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लेकर आए थे। इसकी विधिवत शुरूआत रायबरेली में मंगलवार से हो गई। इस कार्यक्रम में शक्ति ऐप के जरिए लोगों को सीधे जुड़ने के तरीके सिखाए गए। दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसके तकनीकी गुर सिखाए।

process to join congress through shakti app learned to congress members

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में सांसद सोनिया गांधी के भूएमऊ स्थित गेस्ट हाउस में प्रोजेक्ट शक्ति की शुरुआत की गई। जिसको कांग्रेस के श्रीमती सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा और जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला के कहने पर आज प्रथम स्तर पर जनपद के सभी ब्लॉक में स्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मोबाइल के सहारे गांव और शहर के बूथ स्तर से लेकर ग्राम स्तर के क्षेत्रीय लोगों को जोड़ने के लिए व आम जनता तक हर एक सूचना प्रदान करने के लिए कांग्रेस द्वारा इस प्रोजेक्ट का शुरूआत किया गया।

दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तकनीकी गुण सिखाए। उन्होंने आम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बताया कैसे कार्यकर्ता मोबाइल फोन के जरिए हर वोटर को पार्टी से जोड़ेगा जिससे जिले के संगठन को मजबूती प्रदान की जाए। दरसल 2019 के लोकसभा चुनाव के करीब आते ही कांग्रेस पार्टी जनपद में आखरी छोर तक अपनी पहुंच बनाना चाह रही है जिसके जरिए आगामी लोगसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करा सकें।

शर्मा ने बताया की जनपद की जनता या फिर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन से अपना वोटर आईडी नंबर लिखकर 9702199911 पर जैसे ही मैसेज करेंगे वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य बन जाएंगे। जिसके साथ उनको एक संदेश प्राप्त होगा तथा जुड़ने के लिए एक कॉल उनके मोबाइल फोन पर आएगा उसी के साथ कांग्रेस कार्यक्रम की हर एक जानकारी उन तक पहुंचती रहेगी और यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधे लोग जुड़े रहेंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला द्वारा बताया गया आगामी 2 तारीख को सांसद सोनिया गांधी राहुल गांधी भी रायबरेली पहुंचने वाले हैं जिसके जरिए वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ- साथ आम जनता से सीधे मुखातिब होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया आने वाले चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है और वह जल्द ही जनता से रूबरू होंगे जिसके जरिए रायबरेली से अप्रत्याशित जीत दर्ज कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+