यूपी में 2022 के चुनाव को लेकर आखिर क्यों प्रियंका गांधी ने कहा, हमें नतीजे पहले से पता थे
प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि हमें पता था कि यहां के नतीजे क्या होने वाले हैं, लेकिन हमने निर्णय लिया था कि हम चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
प्रियंका गांधी ने कहा यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें शुरू से मालूम था कि क्या नतीजा आएगा। हमें कोई गलतफहमी नहीं थी। लेकिन हमने तय किया कि हम लड़ेंगे, नए तरीके से लड़ेंगे।

मुझे गर्व है कि मैंने लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान का नेतृत्व किया। वो अभियान अच्छा था, चली नहीं, इसे मैं स्वीकार करती हूं। यूपी में नहीं चली, लेकिन देश में हम नई चेतना ला पाए कि महिलाएं देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उसके बाद से काफी राजनीतिक दलों ने महिलाओं पर ध्यान देना शुरू किया।
यूपी में संघर्ष बहुत है, हमारा संगठन यहां बहुत मजबूत है, यह कहना ठीक नहीं है। 32 सालों से हमारी यहां सरकार नहीं है। यूपी में हमारा संगठन मजबूत नहीं है। मैंने यहां संगठन को बनाने का बहुत काम किया। इस चुनाव में हमारे काम का नतीजा दिखेगा।
हमने संगठन के लिए बहुत प्रयास किया। हमें मालूम था कि उस चुनाव में नतीजा नहीं आएगा, लेकिन अब बदलाव दिखने को मिल रहा है। प्रदेश में अंडर करेंट है, इसका लाभ इंडिया गठबंधन उठा रहा है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सच्चाई यह है कि मैं राजनीतिक संदर्भ में अपने आपको कार्यकर्ता समान देखती हूं। मेरी आदत है कि रैली चल रही है तो मैं खुद जाकर देखूंगी कि कितने झंडे बंटे हैं।
इसके साथ ही प्रियंका ने भरोसा जताया है कि हमने पिछले कुछ सालों में जिस तरह से यूपी में संगठन को मजबूत करने का काम किया है, उसका असर इस चुनाव में देखने को मिलेगा। इंडिया गठबंधन को इसका लाभ इस चुनाव में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications