'जेल' अधिकारियों के 'जुल्म' के खिलाफ मथुरा जेल के '600 कैदी' बैठे भूख हड़ताल पर
मथुरा जेल में अचानक से 600 कैदी भूख हड़ताल पर चले गए। जिसे देखकर जेल अधिकारियों के हाथों के तोते उड़ गए हैं। दरअसल, एक बंदी रक्षक ने कैदी को खाना खाने के दौरान मारा, जिससे कैदी की आंख पर गहरी चोट आ गई। जेल में बंद बाकी कैदियों को नागवार गुजर गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में कैदी भूख हड़ताल पर बैठे गए। अब कैदियों को समझाने में जेल प्रशासनन के हाथ-पांव फूल रहे हैं।

इससे पहले विरोध में बंदियों ने तारीख पर पहुंचने पर इस बात को लेकर कलक्ट्रेट पर हंगामा किया और आधी रात में आधा दर्जन बैरकों के लगभग छह सौ कैदी हड़ताल पर बैठ गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने बंदियों की समस्या के निस्तारण के लिए 30 अक्टूबर को डीएम और एसएसपी द्वारा जेल में दौरा कराये जाने का आश्वासन दिया।
फिलहाल जेल में जुल्म से आजिज बंदियों की बगावत जारी है।












Click it and Unblock the Notifications