प्रोटोकॉल तोड़कर अचानक बनारस भ्रमण पर निकले पीएम मोदी, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के दौरे पर है। पीएम शनिवार आधी रात को अपने प्रोटोकॉल तोड़कर अचानक अपने संसदीय क्षेत्र के जमीनी दौरे पर निकल पड़े। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया और देर रात बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्हेंने बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए।

 prime minister narendra modi visited vishwanath temple in varanasi

काशी की सड़कों पर प्रधानमंत्री का लोगों ने 'हर हर महादेव' और 'हर हर मोदी' के उद्घोष से अभिवादन किया। मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ रवींद्रपुरी होते हुए सोनारपुरा, गोदौलिया, ज्ञानवापी होते हुए टाउनहाल पहुंचे, जहां से प्रधानमंत्री लोहटिया होते हुए कबीरचौरा पहुंचे।

मोदी ने पिपलानी कटरा तिराहे पर संत कबीर से जुड़े मूर्तिशिल्प को देखने के बाद वहां संगीतकारों के मोहल्ले में तैयार किए गए 'हेरिटेज वाक' का जायजा लिया। इसके बाद लहुराबीर, तेलियाबाग होते हुए नदेसर स्थित दूरदर्शन टावर गए जहां से कैंट होते हुए अपने होटल डीजल रेल कारखाना (डीरेका) आ गए।

मोदी जिस रास्ते से गुजरे वहां पर लोगों को हाथ दिखाकर अभिवादन करते नजर आए। ये पहला मौका है जब पीएम काशी आगमन पर इस तरह अचानक रात को विकास कार्यों का जायजा लेने रात के निकले। पीएम मोदी का दौरा रात में लगभग 1 घंटे तक चला। इस दौरान उनके साथ काफिले में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच इस तरह से रात के अंधेरे में आये, ये लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना रहा। जनता का कहना है कि शायद पहली बार कोई प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की सड़कों पर रात के अंधेरे में घूम रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+